हार के बाद Pakistan टीम को लगा एक और झटका, Fakhar Zaman से जुड़ी आई बुरी खबर - क्रिकट्रैकर हिंदी

हार के बाद Pakistan टीम को लगा एक और झटका, Fakhar Zaman से जुड़ी आई बुरी खबर

न्यूजीलैंड के खिलाफ फील्डिंग करते हुए Fakhar Zaman चोटिल हो गए थे।

Fakhar Zaman (Image Credit- Instagram)
Fakhar Zaman (Image Credit- Instagram)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में Pakistan टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी, वहीं अब Fakhar Zaman से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। ये खबर सुनकर पाक टीम के फैन्स को बड़ा झटका लगा है, साथ ही टीम इंडिया के खिलाफ होने वाले मैच से पहले पाकिस्तान टीम की भी टेंशन बढ़ गई है।

Pakistan टीम, Fakhar Zaman और ये बुरी खबर

न्यूजीलैंड के खिलाफ फील्डिंग करते हुए Fakhar Zaman चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उनको मैदान छोड़कर जाना पड़ा था। ऐसे में अब इस खिलाड़ी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है, जहां इस खबर के अनुसार Fakhar Zaman अब चोट के कारण चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए है। जो पाक टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है, वहीं इस बल्लेबाज की जगह टीम में Imam-ul-Haq को शामिल किया गया है।

Fakhar Zaman ने खुद ने भी शेयर किया इमोशनल पोस्ट

दूसरी ओर इस टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद Fakhar Zaman ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनकी कुछ तस्वीरें शामिल है और साथ ही उन्होंने काफी इमोशनल कैप्शन लिखा है। बल्लेबाज ने कैप्शन में लिखा-सबसे बड़े मंच पर पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करना इस देश के हर क्रिकेटर का सम्मान और सपना है, मुझे गर्व के साथ कई बार पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य मिला है। दुर्भाग्य से मैं अब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गया हूं, लेकिन निश्चित रूप से अल्लाह सबसे अच्छा योजनाकार है। अवसर के लिए आभारी हूं, मैं घर से अपनी टीम की जर्सी में हमारे लड़कों का समर्थन करूंगा।

ये पोस्ट शेयर किया है Fakhar Zaman ने इंस्टाग्राम पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Fakhar Zaman (@fakharzaman719)

कीवी टीम के खिलाफ हुए मैच के दौरान ये तस्वीर आई थी सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

Pakistan टीम के प्रदर्शन से काफी दुखी हैं शोएब अख्तर

*पाकिस्तान टीम की हार के बाद शोएब अख्तर ने शेयर की थी एक रील वीडियो।
*इस रील में अख्तर ने कहा था कि वो पाक टीम के प्रदर्शन से काफी निराश हैं।
*साथ ही उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान टीम के पास कोई भी Impact प्लेयर नहीं है।
*वहीं आखिर में अख्तर का कहना था कि- टीम इंडिया के खिलाफ मैच आसान नहीं होगा।

close whatsapp