फैन ने रवींद्र जडेजा से ऐसा क्या बोल दिया कि खिल-खिलाकर हंस पड़े, वीडियो हो रहा वायरल
वीडियो में फैन मजाकिया अंदाज में जडेजा को लेफ्ट ऑर्म स्पिन सिखाने की बात कर रहा है।
अद्यतन - Jul 8, 2023 7:38 pm
![]()
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा जल्द ही वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते नजर आएंगे। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच 12 जुलाई से खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले जडेजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने एक फैन के साथ नजर आ रहे हैं।
मजेदार बात यह है कि वीडियो में फैन नंबर-1 रैंकिग वाले ऑलराउंडर को मजाकिया अंदाज में लेफ्ट ऑर्म स्पिन सिखाने की बात कर रहा है। वीडियो में रवींद्र जडेजा के फैन ने कहा, हमने द मैन, मिथक, लीजेंड रवींद्र जडेजा के साथ बहुत अच्छी कॉफी पी। और अब मैं उन्हें सिखाऊंगा कि बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी कैसे की जाती है।
यहां देखें वायरल वीडियो
Lucky fan👏👏 pic.twitter.com/cVEaYVmwPb
— sword$man🗡️ (Jaddu ka parivar) (@backwardpoint_) July 8, 2023
जडेजा ने आखिरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैपियनशिप फाइनल में खेला था, जो ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ था। बाएं हाथ के ऑलराउंडर ने इस मुकाबले में भारत की पहली पारी में महत्वपूर्ण 48 रन बनाए थे। इसके साथ ही चार विकेट भी हासिल किए थे। हालांकि, रोहित शर्मा एंड कंपनी ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब नहीं जीत सकी, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने उसे 209 रनों से हरा दिया।
आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलेगी। जडेजा को टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए तो टीम में चुना गया है, लेकिन टी-20 टीम में उन्हें शामिल नहीं किया गया है। जडेजा के टी-20 टीम में नहीं चुने जाने पर आकाश चोपड़ा ने कहा कि लगता है सीनियर खिलाड़ियों को ड्रॉप नहीं कि गया हो, बल्कि वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए आराम दिया गया हो।
जडेजा के अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की टी-20 टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी नहीं हैं।