ये है धोनी का असली फैन, अपनी शादी के कार्ड में पूर्व भारतीय कप्तान की फोटो प्रिंट करवाई
शादी के कार्ड में देखा जा सकता है कि दाएं तरफ धोनी की तस्वीर प्रिंट की गई है और उसी के बगल में दूल्हे और दुल्हन का नाम लिखा गया है।
अद्यतन - मार्च 10, 2023 11:20 अपराह्न

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पूरी दुनिया में फैन फॉलोइंग बहुत ही ज्यादा है। उनके कई फैंस हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी। धोनी को दुनिया के बेहतरीन कप्तानों में गिना जाता है।
तमाम फैंस में पूर्व भारतीय कप्तान का एक ऐसा भी फैन है जिसने उनके प्रति अपना प्यार दिखाने के लिए एक अलग ही हरकत कर डाली। कर्नाटका में रहने वाले एक शख्स ने अपने शादी के कार्ड में धोनी की तस्वीर प्रिंट करवाई जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
शादी के कार्ड में देखा जा सकता है कि दाएं तरफ धोनी की तस्वीर प्रिंट की गई है और उसी के बगल में दूल्हे और दुल्हन का नाम लिखा गया है। इस तस्वीर में पूर्व भारतीय क्रिकेटर चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्रॉफी पकड़े हुए हैं।
ये रही तस्वीर:
A fan printed the photo of MS Dhoni in his wedding card. pic.twitter.com/DDkhVbIrwk
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 10, 2023
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए पूरी तरह से तैयार है चेन्नई सुपर किंग्स
31 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत होने वाली है। तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के प्रशंसक इस टूर्नामेंट का इंतजार इसलिए भी कर रहे होंगे क्योंकि वो महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर से खेलते हुए देखना चाहते हैं। बता दें, भले ही महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो लेकिन वो IPL में अभी भी खेल रहे हैं।
उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 ट्रॉफी अपने नाम की है। 2010, 2011, 2018 और 2021। पिछले सत्र में रवींद्र जडेजा को धोनी की जगह कप्तान नियुक्त किया गया था लेकिन टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा और इसी के चलते उन्हें बीच सीजन से ही कप्तानी पद से हटा दिया गया।
इस सीजन का चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मुकाबला 31 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेंगी। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले सीज़न भले ही टीम का इतना अच्छा ना रहा हो लेकिन आगामी सत्र में वो बेहतरीन प्रदर्शन करने को देखेंगे।