रोहित शर्मा पर लगा क्रृणाल पांड्‍या का पक्ष लेने का आरोप, मुंबई इंडियंस का खिलाड़ी है इसलिए मिलती है टीम इंडिया में जगह  

Advertisement

Rohit Sharma. (Photo Source: Twitter)

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने क्रृणाल पांड्या को खिलाकर एक नए विवाद को जन्म दे दिया। ईडन पार्क में खेले गए इस मैच में रोहित ने कुलदीप पर क्रृणाल को तरजीह दी थी, इस पर कुछ क्रिकेट प्रेमियों ने आरोप लगाया कि मुंबई इंडियंस का कोटा टीम के चयन को प्रभावित कर रहा है।

Advertisement
Advertisement

क्रृणाल के साथ ही उनके भाई हार्दिक पांड्या भी मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हैं। आईपीएल में इस फ्रेंचाइजी की कप्तानी भी रोहित शर्मा ही करते हैं।

क्रृणाल ने अपने अंतरराष्‍ट्रीय करियर की शुरुआत पिछले वर्ष वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से की थी। उन्होंने वेलिंगटन में अपने प्रदर्शन से अपने कप्तान को निराश भी नहीं किया। इस मैच में उन्होंने 28 रन देकर 3 विकेट लिए। यह पहले मैच में उनके प्रदर्शन से कई गुना बेहतर था। यह मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत लिया।

सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को 80 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा था। यह टी20 क्रिकेट के इतिहास में भारत की सबसे शर्मनाक हार थी। इससे बाद चर्चा शुरू हो गई कि अगले मैच में कुलदीप को क्रृणाल के स्थान पर खिलाया जाना चाहिए।

रोहित ने क्रुनाल को मौका दिए जाने और कुलदीप को बैंच पर बैठाए रखने के फैसले पर कहा कि कुलदीप तो कभी भी टीम में जगह बना सकते हैं, लेकिन क्रुनाल को मौके देना ज़रूरी है। एक मैच खराब हो जाने से उनके बारे में कोई राय बनाना अच्छा नहीं होगा।

ट्विटर पर इस तरह दिखा रिएक्शन : मामले को लेकर ट्‍विटर पर रोहित को जमकर ट्रोल क‍िया गया। उन पर टीम में मुंबई इंडियंस का पक्ष लेने का भी आरोप लगाया गया।

https://twitter.com/ManiMehran14/status/1093750415663996928

मेहरान मनी ने ट्‍वीट कर कहा कि मुंबई इंडियंस टच की वजह से रोहित क्रृणाल को पसंद करते हैं…

नाजिया ने भी ट्वीट कर कहा कि क्रृणाल के स्थान पर कुलदीप की आवश्‍यकता है पर रोहित टीम इंडिया को मुंबई इंडियंस बनाना चाहते हैं।

https://twitter.com/iamsaratsrk/status/1093782553847361536

थोर सिंह ने कहा कि टीम में फिर कुलदीप नहीं है। रोहित क्या साबित करना चाहते हैं? इस पर शरत रुख खान ने कहा कि रोहित शर्मा को आईपीएल के लिए मुंबई इंडियंस की टीम बनाना है।

Advertisement