अभी भी Riyan Parag में नहीं हुआ कोई सुधार, फिर किया अपने ही बल्ले का सबके सामने अपमान
भैरब चंद्र मोहंती मेमोरियल टी20 क्रिकेट के फाइनल में पराग ने लगाया था शतक।
अद्यतन - सितम्बर 23, 2023 5:00 अपराह्न

युवा खिलाड़ी Riyan Parag सोशल मीडिया पर काफी Troll होते हैं, जिसका कारण है उनका एटीट्यूड। जिसे लेकर वो काफी बार फैन्स के निशाने पर आए हैं, इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। जहां अबकी बारी रियान ने कुछ ऐसा कर डाला है, जिससे एक बार फिर से क्रिकेट प्रेमी फाफी ज्यादा खफा हो गए हैं।
Riyan Parag को एक ट्वीट करना पड़ गया था भारी
IPL में Riyan Parag लंबे समय से राजस्थान टीम का हिस्सा हैं, लेकिन आज तक उन्होंने इस टीम के लिए कोई गजब का प्रदर्शन नहीं किया है। वहीं IPL 2023 शुरू होने से पहले पराग ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने इस सीजन लगातार छक्के लगाने की बात लिखी थी लेकिन असल में कुछ भी ऐसा नहीं हुआ और वो इस IPL बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए।
कब अपने बल्ले का सम्मान करना सीखेंगे Riyan Parag?
*भैरब चंद्र मोहंती मेमोरियल टी20 क्रिकेट के फाइनल में पराग ने लगाया था शतक।
*Riyan Parag ने शतक लगाने के बाद फेंक दिया अपना बल्ला और हेलमेट।
*पराग की टीम ने जीता खिताब, लेकिन फैन्स को खिलाड़ी की ये हरकत नहीं आई पसंद।
*जिसके बाद फैन्स ने वीडियो के कमेंट बॉक्स में जमकर किया पराग को Troll
Riyan Parag के इस वीडियो से फैन्स हुए काफी नाराज
स्वैग पूरा दिखाता है ये युवा खिलाड़ी सोशल मीडिया पर
इस साल फूट पड़ा था बल्लेबाज का दर्द
IPL 2023 के दौरान RR टीम ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें पराग ने खुद के Troll होने पर बात की थी। जिसे लेकर पराग ने काफी दुख जताया था, वहीं उन्होंने पूर्व दिग्गजों को लेकर भी अपनी राय रखी थी। पराग ने कहा था कि बुरा लगता है जब कोई पूर्व दिग्गज टीवी पर मेरी बुराई करता है, मैं खुश तब हूं जब ये पूर्व खिलाड़ी मुझे खुद मैसेज करके मेरी कमी को बताए। लेकिन इस वीडियो पर भी फैन्स ने उन्हें नहीं छोड़ा था और जमकर खरी-खोटी सुनाई थी।