अब राजनीति में होगी शिखर धवन की धमाकेदार एंट्री, जल्द ही क्रिकेट को करने वाले हैं अलविदा!
हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं धवन।
अद्यतन - Dec 16, 2023 7:02 pm

शिखर धवन को टीम इंडिया में अब मौका नहीं मिलता है, लेकिन उसके बाद भी ये खिलाड़ी खबरों में बना रहता है। जिसका कारण है गब्बर के सोशल मीडिया पोस्ट, जहां शिखर के ये पोस्ट फिल्मी हीरो को भी टक्कर देते हैं। साथ ही इस खिलाड़ी का स्वैग एक दम अलग है और फैन्स आज भी धवन को इंस्टा पर खूब प्यार देते हैं। दूसरी ओर फैन्स अभी भी धवन को टीम इंडिया से खेलते हुए देखना चाहते हैं, लेकिन इस बल्लेबाज को इंटरनेशनल क्रिकेट खेले पूरे 1 साल हो गए हैं और अब टीम में उनकी वापसी होती नजर नहीं आ रही है।
फिर से करेंगे IPL में कप्तानी
शिखर धवन अब IPL खेलते हुए ही नजर आते हैं, जहां वो अब पंजाब टीम से खेलते हैं। साथ ही वो इस टीम की कप्तानी भी करते हैं, ऐसे में आपको अगले साल IPL में धवन फिर से पंजाब के कप्तान के तौर पर मैदान में नजर आएंगे। जहां इस टीम ने गब्बर समेत कई खिलाड़ियों को रिटेन किया है और कुछ धाकड़ बल्लेबाजों को रिलीज कर दिया है।
हमारा नेता कैसा हो, शिखर धवन जैसा हो
*हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं धवन।
*वहीं आज उन्होंने अपनी 2 तस्वीरें की है फैन्स के साथ में शेयर।
*इन तस्वीरों में शिखर धवन अपने देसी अंदाज में आ रहे हैं नजर।
*साथ ही इन तस्वीरों में गब्बर किसी नेता से नहीं लग रहे हैं कम।
ये अंदाज निराला है बल्लेबाज शिखर धवन का
रील्स से हमेशा करते हैं फैन्स का मनोरंजन
तस्वीरों के साथ-साथ गब्बर की इंस्टा रील्स भी कमाल की होती है, कभी धवन स्टाइलिश रील्स शेयर करते हैं। तो कभी गब्बर की फनी रील्स वायरल हो जाती हैं, जिसमें कभी-कभी उनके परिवार के लोग भी मौजूद होते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने एक नई रील वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें शिखर बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए नजर आ रहे थे।