क्रिकेट में वापसी के लिए दुआ करने पहुंचे मोहम्मद शमी, उनकी सादगी आपका दिल जीत लेगी
शमी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले खिलाड़ी हैं।
अद्यतन - फरवरी 21, 2024 11:03 पूर्वाह्न

हर फैन मोहम्मद शमी की क्रिकेट में वापसी का इंतजार कर रहा है, जहां एक चोट के कारण शमी ने कई महीनों से क्रिकेट नहीं खेला है और अब हर कोई बस IPL 2024 के शुरू होने का इंतजार कर रहा है। इस बीच ये खिलाड़ी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है और अपने फैन्स को हर अपडेट इंस्टाग्राम के जरिए देते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है।
IPL में किस टीम का हिस्सा है ये खिलाड़ी?
दूसरी ओर मोहम्मद शमी की वापसी तो IPL के जरिए होगी, जहां वो इस लीग में गुजरात की टीम से खेलते हैं। साल 2023 के सीजन में गुजरात से खेलते हुए शमी और हार्दिक के बीच विवाद हुआ था, जिसपर तेज गेंदबाज ने खुलकर बात की थी और हार्दिक की कप्तानी छोड़ने पर शमी ने कहा था कि किसी के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता।
फैन्स को पसंद आ रहा है मोहम्मद शमी का ये वाला पोस्ट
*शमी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले खिलाड़ी हैं।
*वहीं हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरों को किया पोस्ट।
*इन तस्वीरों में मोहम्मद शमी दरगाह में जियारत करते हुए आए नजर।
*दूसरी ओर फैन्स को इस खिलाड़ी की तस्वीरें आई काफी ज्यादा पसंद।
मोहम्मद शमी की नई तस्वीरों पर डालते हैं नजर
किसी मॉडल से कम नहीं है ये रफ्तार का सौदागर
वर्ल्ड कप के बाद गेंदबाज के लिए सब कुछ बदल गया
जी हां, वर्ल्ड कप 2023 शमी को अपने जीवन भर याद रहेगा, जहां उन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए थे और सनसनी मचा दी थी। भले ही टूर्नामेंट के बाद शमी ने क्रिकेट ना खेला हो, लेकिन उसके बाद उन्हें कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। जिसमें सबसे बड़ा अवॉर्ड Arjuna Award था। जिसे लेकर शमी आज तक पोस्ट शेयर करते हैं और फैन्स को उनकी ये तस्वीरें काफी पसंद भी आती है। वहीं इस खिलाड़ी ने पूरा वर्ल्ड कप दर्द में खेला था और उनको टखने में काफी ज्यादा ही परेशानी थी। ऐसे ही कुछ उनके साथ 2019 वर्ल्ड कप में भी हुआ था।