विराट कोहली के लाडले Akaay का हुआ सोशल मीडिया डेब्यू, पूरी खबर पढ़ हंसी छूट जाएगी आपकी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेटे का नाम Akaay रखा है।

Advertisement

(Image Credit- Instagram)

हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर से माता-पिता बने हैं, जहां इस बार उनके घर एक बेबी बॉय आया है। वहीं इस कपल ने अपने बेटे के जन्म की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है, विराट और अनुष्का ने सेम पोस्ट सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ शेयर किया और उसके बाद फैन्स ने असली खेल शुरू कर दिया।

Advertisement
Advertisement

पहले ही विराट कोहली के दोस्त ने पोल खोल दी थी

विराट कोहली ज्यादा से ज्यादा समय अनुष्का शर्मा के साथ बिताना चाहते थे, जिसके चलते उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लिया था और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज नहीं खेली थी। इस बीच उनके पुराने RCB के खिलाड़ी और पक्के दोस्त ab de villiers ने विराट की पोल खोल दी थी। दरअसल, एबी ने अपने सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान बता दिया था कि विराट दूसरी बार पिता बनने वाले हैं, उसके बाद उन्होंने वो पार्ट वीडियो से हटा दिया था और बाद में बोला था की वो गलत जानकारी थी। जिसके बाद इस पूर्व क्रिकेटर को काफी ज्यादा Troll किया गया था और काफी सारे मीम्स भी बने थे।

Akaay कोहली तो सोशल मीडिया पर भी आ गया भाई

*विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेटे का नाम Akaay रखा है।
*इस बीच फैन्स ने सोशल मीडिया पर शुरू कर दिया एक नया खेल।
*फैन्स ने इंस्टा पर Akaay कोहली के नाम से बना दिए कई फर्जी अकाउंट।
*20 से ज्यादा फर्जी अकाउंट है अब इंस्टा पर विराट के बेटे के नाम से।

इंस्टा पर Akaay कोहली के नाम से बने इतने सारे अकाउंट

विराट कोहली ने कुछ इस तरह दी थी जानकारी

मैदान पर कब वापसी होगी विराट कोहली की

दूसरी ओर विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का एक भी मैच नहीं खेला है, ऐसे में अब फैन्स को उनकी मैदान पर वापसी का इंतजार है और ये वापसी IPL के जरिए होगी। इस बीच खबर ये है कि IPL 2024 का आगाज 22 मार्च से हो सकता है, साथ ही चुनावों के कारण लीग के शेड्यूल का ऐलान अलग-अलग हिस्सों में किया जा सकता है।

Advertisement