Let’s Get Married फिल्म की रिलीज के बाद थिएटर में लगे ‘धोनी-धोनी’ के नारे, पढ़ें पूरी खबर
धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड बैनर तले बनी ये फिल्म
अद्यतन - जुलाई 28, 2023 8:05 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद सिंह धोनी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आ रही है। गौरतलब है कि साल 2019 में क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद भी धोनी के फैंस दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। तो वहीं धोनी ने हाल में ही क्रिकेट के अलावा फिल्म इंडस्ट्री में उतरने का फैसला किया और Dhoni Entertainment Pvt Ltd नाम से एक कंपनी की शुरूआत की।
तो वहीं जब इस कंपनी के बैनर तले बनी पहली फिल्म एलजीएम (Let’s Get Married) रिलीज हुई तो उस समय थिएटर में फर्स्ट शो के सामय ‘धोनी-धोनी’ के नारे लगे हैं। बता दें कि इस फिल्म के रिलीज के समय धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी शामिल रहीं।
इसके अलावा फिल्म रिलीज के समय लीड रोल में भूमिका निभाने वाले हरीश कल्याण, इवाना, नाधिया और योगी बाबू भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि यह फिल्म मुख्य तौर पर तमिल भाषा में बनी है। दूसरी ओर इस फिल्म के रिलीज के समय धोनी की पत्नी साक्षी धोनी फिल्म के मुख्य रोल में भूमिक निभाने वाले कल्याण और इवाना के साथ सेल्फी लेती हुई भी लेती नजर आई।
देखें सोशल मीडिया पोस्ट
All smiles at the #FDFS show of #LGM – @SaakshiSRawat, @iamharishkalyan and @i__ivana_ are super excited to see the response from audiences!@DhoniLtd @msdhoni @Ramesharchi @ActressNadiya @iyogibabu @rjvijayofficial @vp_offl @Actor_Srinath @vaidhyamohan5 @VinodhiniUnoffl… pic.twitter.com/sZrhVsFhjP
— Yuvraaj (@proyuvraaj) July 28, 2023
दूसरी ओर आपको एमएस धोनी के बारे में जानकारी जानकारी दें तो वह हाल में आईपीएल 2023 में खेलते हुए नजर आए थे, जहां पर उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को कुल पांचवी बार चैंपियन बनाया था। तो वहीं आईपीएल फाइनल के बाद धोनी ने कहा है कि वह एक सीजन और खेलते हुए नजर आएंगे।
खैर, देखने लायक बात होगी कि आगामी सीजन तक 42 साल के होने वाले धोनी किस प्रकार का प्रदर्शन करने वाले हैं। तो वहीं इन दिनों धोनी के बाइक कलेक्शन और उनके द्वारा रांची में राॅल्स राॅयस कार चलाने की वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है।