राजस्थान रॉयल्स का सोशल मीडिया प्रैंक देख भड़के फैन्स
राजस्थान के सोशल मीडिया पर आया एक वीडियो।
अद्यतन - मार्च 26, 2022 10:35 पूर्वाह्न

आज से शुरू हो रहे IPL में इस बार राजस्थान रॉयल्स की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है, साथ ही टीम स्टार खिलाड़ियों से लबरेज है। मैदान के साथ-साथ ये टीम सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है, लेकिन कल कुछ ऐसा हुआ कि एक बार तो खलबली सी मच गई। जी हां, पूरा मामला जुड़ा राजस्थान रॉयल्स की सोशल मीडिया टीम से, जहां इस टीम को लेकर धीरे-धीरे रात तक कई बातें सामने आने और इन सभी को लेकर फैन्स में काफी गुस्सा भी देखने को मिला। लेकिन बाद में पता चला की ये सब प्रैंक चल रहा था, क्या था पूरा माजरा हम आपको बताते हैं।
राजस्थान रॉयल्स का ध्यान खेल में कम और प्रैंक में ज्यादा है
दरअसल, कल राजस्थान रॉयल्स की सोशल मीडिया टीम ने एक फिल्टर के साथ कप्तान संजू सैमसन की तस्वीर को ट्विटर पर पोस्ट किया था, जिसके बाद संजू ने इस फोटो को लेकर लिखा- दोस्त के बीच सब चलता है लेकिन टीम को पेशेवर रहना चाहिए। बस इसी के बाद से खबरें आने लगी की संजू की शिकायत पर राजस्थान रॉयल्स की सोशल मीडिया टीम को निकाल दिया गया, वहीं फैन्स ए़डमिन के समर्थन में उतर आए और सोशल मीडिया पर इस मामले से भर गया।
*इस मामले के कुछ देर बार राजस्थान के सोशल मीडिया पर आया एक वीडियो।
*इस वीडियों में राजस्थान रॉयल्स के सोशल मीडिया एडमिन को सभी दे रहे थे विदाई ।
*वहीं राजस्थान रॉयल्स ने आज सुबह एक और वीडियो किया अपने सोशल मीडिया पर साझा।
*इस वीडियो में किया गया था प्रैंक शब्द इस्तेमाल, जिसके बाद फैन्स हो गए काफी गुस्सा।
सबसे पहले संजू की तरफ से आया फोटो पर ये संदेश
Rajasthan Royals deleted the tweet after Sanju’s response.
Sanju has also unfollowed RR on Twitter. pic.twitter.com/M7SPPLvucR
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 25, 2022