जैसे ही फ्लाइट में हुआ Turbulence, वीडियो बना रहे रिंकू सिंह की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई
KKR ने रिंकू सिंह का फनी वीडियो शेयर किया है सोशल मीडिया पर।
अद्यतन - मार्च 28, 2025 6:19 अपराह्न

धाकड़ बल्लेबाजी करने के अलावा रिंकू सिंह मौज-मस्ती भी बहुत करते हैं, जिसके कई सारे वीडियो हर दिन सामने आते रहते हैं। अब ऐसा ही एक नया वीडियो रिंकू का सामने आया है, जिसमें उनका अलग अवतार दिख रहा है और इस अवतार को देख साथी खिलाड़ियों की भी हंसी छूट गई है।
एक सीजन ने रिंकू सिंह के लिए सब बदल दिया था
जी हां, रिंकू सिंह के लिए IPL के एक सीजन ने सब कुछ बदल दिया था, वो सीजन था साल 2023 का। जहां रिंकू ने यश दयाल के एक ही ओवर में लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के ठोक दिए थे, उसके बाद से रिंकू के लिए सब कुछ बदल गया। IPL 2023 खत्म होते ही रिंकू की टीम इंडिया में एंट्री हो गई थी, जहां सबसे पहले उनका टी20 इंटरनेशनल डेब्यू हुआ और फिर उन्होंने टीम इंडिया से वनडे डेब्यू कर लिया। साथ ही KKR टीम ने भी इस खिलाड़ी को भारी रकम में रिटेन किया था इस बार।
YouTube Vlogger रिंकू सिंह से नहीं मिले क्या आप?
*KKR टीम ने रिंकू सिंह का एक फनी वीडियो शेयर किया है सोशल मीडिया पर।
*ये वीडियो फ्लाइट का है, इस दौरान रिंकू मोबाइल में Vlog बनाते नजर आए।
*जहां बल्लेबाज रिंकू का फनी अंदाज देख साथी खिलाड़ी हंसते हुए दिख रहे थे।
*रिंकू ने बताया कि फ्लाइट में Turbulence हुआ था और सब डर गए थे उस समय।
रिंकू सिंह का ये वीडियो शेयर किया है KKR ने
यहां भी जमकर मस्ती करते हुए नजर आया था ये खिलाड़ी
एक नजर KKR टीम के प्रदर्शन पर
इस बार कोलकाता नाईट राइडर्स टीम की कप्तानी अजिंक्य रहाणे कर रहे हैं, वहीं टीम ने अभी तक कुल 2 मैच खेल लिए हैं इस सीजन में। जहां पहले ही मैच में KKR टीम को RCB के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, वहीं दूसरे मैच में कोलकाता टीम ने शानदार वापसी करते हुए राजस्थान टीम को मात देकर जीत का खाता खोल लिया। अब ये टीम अपना अगला मैच 31 मार्च को मुंबई से खेलेगी।