IND vs AUS: ‘मैच से पहले किंग कोहली का वॉर्मअप’ तीसरे वनडे से पहले कोहली के डांस पर फैंस ने किए मजेदार कमेंट
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मैच इस समय चेन्नई में खेला जा रहा है।
अद्यतन - मार्च 22, 2023 2:41 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली अपने जोश व मनोरंजक व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। कई बार देखा गया है कि विराट कोहली मैदान पर हों या कहीं और वह मस्ती करने का कोई भी मौका नहीं चूकते हैं।
तो वहीं इस समय सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मैदान पर फील्डिंग करने से पहले जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं किंग कोहली का ये अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आया है और वह विराट कोहली की इस वायरल वीडियो पर फनी कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।
देंखे विराट कोहली की वायरल वीडियो
https://twitter.com/SaajanY28911637/status/1638451236335935488?s=20
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है निर्णायक मैच
बता दें कि विराट कोहली का जो वीडियो वायरल हो रहा है वह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में होने वाले वनडे मैच के शुरू होने से कुछ देर पहले का है। गौरतलब है कि इस समय भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, और इस सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है।
तो वहीं आपको इस वनडे सीरीज के बारे में बताएं तो अभी सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं और जो टीम चेन्नई में होने वाले वनडे मैच को जीतेगी वह सीरीज पर भी कब्जा कर लेगी। दूसरी तरफ आपको इस मैच के बारे में बताएं तो खबर लिखे जाने तक मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली ऑस्ट्रेलिया ने 12.2 ओवर बाद 2 विकेट के नुकसान पर 74 रन बना लिए हैं।
देंखे विराट कोहली की वायरल वीडियो पर फैंस के फनी कमेंट
मैच से पहले किंग कोहली का वॉर्मअप🤣😂🤣
— Twinkle Vinod Chaturvedi (@RealTwinklee) March 22, 2023
Mahi bhai se mil kr kohli ka nikla dance.
— Himanshu Gupta (@Himanshu09_twt) March 22, 2023
kya dance hai kohli ka…
— Rajesh Yadav (@RajeshY33019162) March 22, 2023
Kya warm-up hai Kohli bhaiya
— Shaurya Dutt (@ShauryaDutt2) March 22, 2023
Aaj ye style mai maarenge Australia ki, Virat kohli.
— Adish (@AdishOne1) March 22, 2023
https://twitter.com/Ashishh_pal/status/1638457949160103937?s=20
— Rajat Jangra (@RajatJa70017671) March 22, 2023