Shubman Gill के लिए ग्रीन पार्क स्टेडियम में लगाया गया ऐसा नारा, जिसे सुन मुस्कुराने लगा Crowd 'सारा' - क्रिकट्रैकर हिंदी

Shubman Gill के लिए ग्रीन पार्क स्टेडियम में लगाया गया ऐसा नारा, जिसे सुन मुस्कुराने लगा Crowd ‘सारा’

ग्रीन पार्क स्टेडियम से फैन्स का एक वीडियो हो रहा है काफी वायरल।

Shubman Gill And Sara Tendulkar (Image Credit- Instagram)
Shubman Gill And Sara Tendulkar (Image Credit- Instagram)

Shubman Gill और सारा तेंदुलकर को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है, वहीं दोनों ने आज तक अपने रिश्ते को लेकर कोई भी बयान नहीं दिया है। दूसरी ओर सोशल मीडिया से लेकर मैदान तक फैन्स गिल को देखते ही सारा का नाम पुकारने लग जाते हैं, ऐसा ही कुछ इस बार देखने को मिला है और उसी से जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

पहले टेस्ट मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था Shubman Gill ने

जी हां, बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में हुए पहले टेस्ट मैच में Shubman Gill का प्रदर्शन शानदार रहा था, जहां ये खिलाड़ी शतक लगाकर नाबाद लौटा था। वहीं कानपुर टेस्ट में गिल ने पहली पारी में 36 गेंदों का सामना किया, इस दौरान उन्होंने 4 चौकों के अलावा 1 छक्का लगाया और कुल 39 रन बनाए अपनी टीम के लिए।

Shubman को देख कानपुर के लोगों को आई सारा तेंदुलकर की याद

*कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम से फैन्स का एक वीडियो हो रहा है काफी ज्यादा वायरल।
*वायरल वीडियो में बल्लेबाजी करने आए Shubman Gill को देख फैन्स हुए उत्साहित।
*ऐसे में गिल को देख फैन्स ने नारा लगाया- हमारी भाभी कैसी हो,सारा भाभी जैसी हो।
*चेन्नई में भी शुभमन को देखकर फैन्स लगाने लगे थे सारा तेंदुलकर से जुड़े नारे।

आप भी देखो Shubman Gill से जुड़ा ये वायरल हुआ वीडियो

कानपुर टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल हुआ खत्म

दूसरी ओर टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खत्म हो गया है, जहां दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 26 रन बना लिए हैं और ये टीम अभी 26 रनों से पीछे है। इससे पहले लगातार 2 दिन खेल रद्द हुआ था बारिश के कारण, लेकिन चौथे दिन बांग्लादेश टीम अपनी पारी में 233 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। उसके बाद टीम इंडिया ने 285 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया था, इस दौरान टीम की तरफ से यशस्वी के अलावा केएल राहुल ने अर्धशतक लगाया था और विराट ने 47 रनों की पारी खेली थी।

अर्धशतक लगाने का बाद बल्लेबाज केएल राहुल का रिएक्शन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

close whatsapp