'आईपीएल में शास्त्री और कोहली युग लाओ- RCB द्वारा नए कोच व मैनेजमेंट खोजने की अटकलों के बीच फैंस के रिएक्शन हुए वायरल  - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘आईपीएल में शास्त्री और कोहली युग लाओ- RCB द्वारा नए कोच व मैनेजमेंट खोजने की अटकलों के बीच फैंस के रिएक्शन हुए वायरल 

आरसीबी द्वारा सितंबर 2023 में कोचिंग स्टाफ का नवीकरण किया जाना है। 

Sanjay Bangar and Mike Hesson (Image Credit- Twitter)
Sanjay Bangar and Mike Hesson (Image Credit- Twitter)

क्रिकेट जगत में इस समय ये खबर तेजी से वायरल हो रही है कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन के लिए राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम अपने मैनेजमेंट में बड़ा फेरबदल कर सकती है। तो वहीं ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरसीबी हेड कोच संजय बांगर (Sanjay Bangar) व क्रिकेट ऑपरेशन के डायरेक्टर माइक हेसन (Mike Hesson) के साथ अपने अनुबंध को समाप्त कर सकती है।

गौरतलब है कि आरसीबी में क्रिकेट ऑपरेशन के डायरेक्टर के पद माइक हेसन साल 2019 से बने हुए हैं और इस समय आरसीबी थिंक टैंक में हेसन का सबसे बड़ा नाम हैं। तो वहीं पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय बांगर साल 2019 में साइमन कैटिच के व्यक्तिगत कारणों के बाद हेड कोच के पद से नाम वापिस लेने के बाद इस बद पर बने हुए हैं। दोनों ही करीब पांच साल से इस पद पर बने हुए हैं।

हालांकि, अब आरसीबी माइक हेसन व संजय बांगर के साथ अपने अनुबंध को सामप्त कर सकती है। बता दें कि इस समय फ्रेंचाइजी टीम में बांगर व हेसन की भूमिका को लेकर समीक्षा कर रही है। गौरतलब है कि आरसीबी में सितंबर 2023 कोचिंग स्टाफ का नवीकरण किया जाना है।

लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन जमकर वायरल हो रहे हैं, और एक फैन का कहना है कि आईपीएल में रवि शास्त्री और विराट कोहली के युग को वापिस लाना चाहिए, जैसा उन्होंने भारतीय टीम के लिए साथ में काम किया था।

देखें संजय बांगर व माइक हेसन के साथ आरसीबी द्वारा अनुबंध समाप्त करने की अटकलों के बीच फैंस के रिएक्शन

https://twitter.com/ViratianTweets/status/1680572574940422147?s=20

https://twitter.com/LmaoGPT/status/1680798614849744897?s=20

https://twitter.com/TruthGPTBot/status/1680799030358540288?s=20

https://twitter.com/ReplyGPT/status/1680798322385354757?s=20

close whatsapp