राहुल द्रविड़ से मिलकर काफी खुश दिखे नेहरा जी, फैन्स को भी याद आ गए पुराने दिन
गुजरात टीम अपना अगला मैच अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।
अद्यतन - Apr 8, 2025 5:30 pm

भारत के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इस समय IPL टीमों के कोच हैं, वहीं जब ये पूर्व खिलाड़ी एक-दूसरे से मिलते हैं तो नजारा ही कुछ अलग होता है। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला है, जहां RR के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने अपने एक खास पुराने साथी से मुलाकात की और वो पल देखने लायक था।
राहुल द्रविड़ की टीम का प्रदर्शन कैसा चल रहा है?
IPL 2025 में राहुल द्रविड़ की कोचिंग के अंडर राजस्थान रॉयल्स टीम मिला-जुला प्रदर्शन कर रही है, जहां इस टीम ने अभी तक कुल चार मैच खेले हैं। जिसमें से टीम को पहले दो मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन उसके बाद RR टीम ने लगातार दो मैच अपने नाम किए हैं और इस दौरान खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा।
जब आशीष नेहरा मिले राहुल द्रविड़ से…
*गुजरात टाइटंस अपना अगला मैच अब राजस्थान रॉयल्स टीम के खिलाफ खेलेगी।
*उससे पहले RR के कोच राहुल द्रविड़ ने की GT के कोच आशीष नेहरा से मुलाकात।
*मैदान पर मिले ये पूर्व दिग्गज खिलाड़ी, इस दौरान काफी देर तक की दोनों ने बातचीत।
*दोनों ने साथ में खेला है काफी ज्यादा क्रिकेट, ऐसे में एक-दूसरे से मिलकर थे काफी खुश।
*द्रविड़ और आशीष नेहरा को साथ में देख फैन्स को याद आ गए टीम इंडिया के पुराने दिन।
राहुल द्रविड़ और आशीष नेहरा का ये वीडियो देखा क्या आपने?
ये तस्वीर भी अपने आप में काफी ज्यादा ही खास है
गुजरात टाइटंस कड़ी चुनौती देगी राजस्थान टीम को
9 अप्रैल के दिन राजस्थान टीम का सामना IPL में गुजरात टाइटंस से होगा, जहां ये मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा। साथ ही मैच में RR टीम को गिल की कप्तानी वाली गुजरात टीम से कड़ी टक्कर मिलेगी, जिसका कारण है GT की शानदार लय। अभी तक गुजरात टीम ने इस सीजन कुल 4 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है और बाकी के तीन मैचों में टीम ने जीत की कहानी लिखी है। जिसे देखते हुए संजू की सेना के लिए ये मैच जीतना आसान नहीं होगा।