क्या मुंबई की टीम को छोड़ पाकिस्तान जूस पीने चले गए रोहित शर्मा?
रोहित शर्मा पाकिस्तान में तेजी से कर रहे हैं ट्रेंड।
अद्यतन - Sep 28, 2021 2:07 pm

आईपीएल के फेज-2 में हर दिन रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं, लेकिन लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन जारी है। इससे टीम के कप्तान रोहित शर्मा सहित सभी खिलाड़ी काफी ज्यादा निराश हैं। इस हार के सिलसिले के बीच रोहित शर्मा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रेंड होने लगे हैं, लेकिन इस बार उनके ट्रेंड होने की वजह IPL नहीं है।
रोहित शर्मा क्या सच में पाकिस्तान पहुंच गए हैं?
आजकल सोशल मीडिया पर काफी लोग एक्टिव हैं, वहीं आईपीएल से लेकर टीम इंडिया तक को लेकर लोग सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा मीम बनाते रहते हैं। ऐसे ही इस बार कुछ रोहित शर्मा के साथ हो गया है, जहां रोहित जैसे दिखने वाले एक शख्स की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं, इस तस्वीर पर लोग गजब के संदेश लिखकर सोशल मीडिया पर साझा भी कर रहे हैं।
*हिटमैन के जैसे दिखने वाला शख्स पी रहा है जूस।
*एक फैन ने लिखा- कौन बोलता है पाकिस्तान सुरक्षित नहीं है, देखो रोहित शर्मा भी यहां हैं।
*तस्वीर पर एक शख्स ने लिखा- रोहित मुंबई की टीम में बदलाव पर मंथन कर रहे हैं।
*तो कुछ लोगों ने लिखा कि रोहित हार के कारण दबाव में हैं, उन्हें जूस की जरूरत है।
यहां पढ़ें मजेदार ट्वीट्स
Who said Pakistan is not safe for visiting international cricketers?
Just saw star Indian player Rohit Sharma, enjoying a glass of Aalu Bukhara (plum) sharbat at Rawalpindi's saddar.(Photo: Mukhtar Aziz Kansi) pic.twitter.com/GN1gG8N2jT
— Shiraz Hassan (@ShirazHassan) September 27, 2021
https://twitter.com/the90s_kid/status/1442528804740554756?s=20
That's low budget Hitman…🤣🤣🤣
— Soumik (@PallabIam) September 27, 2021
Ghareboon ka rohit sharma🤣
— Hamza Sial (@HamzaSi82718497) September 27, 2021
He’s gone over there to regroup and think how he will change the fortunes of Mumbai Indians!!
— AR (@Edge2slip) September 27, 2021
https://twitter.com/adnanology/status/1442509169647443971?s=20
https://twitter.com/Vaani123456/status/1442508521728208897?s=20
He needs the sharbat. MI haar rhi h to pressure handling ke liye jaruri h😂
— SR⚡️ (@orngebellpepper) September 27, 2021
😂😂 Rohit Sharma lite
— Fariha Sabeen (@SabeenFariha) September 27, 2021
रोहित की मुंबई का सामना आज पंजाब से
आज एक बार फिर से लीग में दो मैच खेले जाएंगे, जहां मुंबई की टीम पंजाब का सामना करेगी। ये मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी ज्यादा अहम है, साथ ही इस मैच को जीतने वाली टीम की उम्मीदें प्लेऑफ में जाने के लिए बरकरार रहेगी। वहीं, दूसरी ओर इस लीग की सबसे सफल टीम मुंबई लगातार 3 मैच हार चुकी है और अंक तालिका में सिर्फ 4 जीत के साथ नंबर 7 पर है। साथ ही आज के मैच के लिए टीम कई बदलाव भी कर सकती है।