हार्दिक, हार और हाहाकार, उसके बाद फैन्स ने किया ‘Chapri’ शब्द से कड़ा प्रहार
MI की हार के बाद सोशल मीडिया पर हार्दिक से जुड़ा वीडियो हुआ वायरल।
अद्यतन - Mar 25, 2024 5:22 pm

हार्दिक पांड्या के लिए IPL 2024 का आगाज हार के साथ हुआ है, जहां गुजरात के खिलाफ पांड्या मुंबई के लिए कप्तानी का डेब्यू कर रहे थे और पहले मैच में गिल की टीम ने उनको हरा दिया। वहीं पांड्या से पहले ही गुजरात टीम के फैन्स काफी नाराज थे और इस हार के बाद स्टेडियम में हाहाकार मचा गया। साथ ही फैन्स ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसका वीडियो सुपर वायरल हो रहा है।
कई मौकों पर हार्दिक नजर आए गुस्सा
वहीं GT के खिलाफ मैच के दौरान कई मौके ऐसे भी आए जब कप्तान हार्दिक पांड्या काफी गुस्सा नजर आए, इस दौरान उन्होंने रोहित पर भी अपना हुकुम चलाया और बुमराह से पूरे मैच के दौरान बात नहीं की। वहीं मैच के बाद पूर्व कप्तान रोहित ने पांड्या को काफी कुछ सुनाया और उनकी क्लास लगाते हुए नजर आए। जिसका वीडियो इंटरनेट पर सुपर वायरल भी हुआ था और फैन्स ने पांड्या को जमकर Troll किया था।
MI के कप्तान का नाम हार्दिक है या Chapri?
*MI की हार के बाद सोशल मीडिया पर हार्दिक से जुड़ा वीडियो हुआ वायरल।
*इस वीडियो में पांड्या दर्शकों के बीच से ड्रेसिंग रूम में जाते हुए आए नजर।
*उसी दौरान कुछ फैन्स ने उन्हें जोर-जोर से Chapri बुलाना शुरू कर दिया था।
*अब इंटरनेट की दुनिया में ये वीडियो हो रहा है सुपर वायरल, फैन्स ने किया शेयर।
जब फैन्स का फूटा कप्तान हार्दिक पर जमकर गुस्सा
— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) March 25, 2024
जीत के बाद कप्तान गिल का परिवार हो गया इमोशनल
वहीं बतौर कप्तान शुभमन गिल का जीत के साथ डेब्यू हुआ है और उनकी गुजरात टीम ने मुंबई जैसी मजबूत टीम को हराया है। वहीं इस मैच को देखने कप्तान गिल का पूरा परिवार स्टेडियम पहुंचा था, मैच के बाद GT ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें गिल अपने परिवार वालों को होटल में गले लगा रहे थे और खुशी जाहिर कर रहे थे इस वीडियो को भी फैन्स ने खासा पसंद किया है।