जयपुर एयरपोर्ट पर लूंगी में नजर आए युजी चहल, फैन्स ने उड़ाई खूब खिल्ली
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है युजवेंद्र चहल का ये पोस्ट।
अद्यतन - मार्च 31, 2023 4:26 अपराह्न

आज से इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का आगाज होने जा रहा है, जिसको लेकर सभी टीमें भी काफी उत्साहित है। वहीं इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया और राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल भी अपने फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ गए हैं। हालांकि इस बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वायरल पिक में यूजी एकदम नए अवतार में नजर आ रहे हैं।
दरअसल युजवेंद्र चहल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह पिंक टी-शर्ट और लूंगी में नजर आ रहे हैं। उनकी यह तस्वीर जयपुर एयरपोर्ट पर की है। यूजी की इस वायरल तस्वीर में उनके साथ वेस्टइंडीज के खिलाड़ी शिमरन हेटमेयर भी नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ युजवेंद्र चहल का नया लुक
बता दें युजवेंद्र चहल की यह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस इस पोस्ट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। दरअसल कुछ फैंस यूजी और शिमरन हेटमायर के इस लुक को देखने के बाद उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं।
बता दें युजवेंद्र चहल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। खासकर वह इंस्टा रील्स के कारण अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। वहीं यूजी अपने इस पोस्ट को लेकर भी सुर्ख़ियों में बने हुए हैं।
वहीं अगर युजवेंद्र चहल की क्रिकेट करियर की बात करें तो वह पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं। वहीं आईपीएल में वह पिछले साल से राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए खेल रहे हैं। बता दें पिछले साल यूजी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था और वह पर्पल कैप होल्डर रहे थे। दरअसल युजवेंद्र चहल ने आईपीएल 2022 में 17 मैच खेले जिसमें उन्होंने 27 विकेट चटकाए थे।