IPL फाइनल से पहले धोनी की सिर्फ एक झलक पाने के लिए, घंटों तेज बारिश में खड़े रहे फैन्स! - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL फाइनल से पहले धोनी की सिर्फ एक झलक पाने के लिए, घंटों तेज बारिश में खड़े रहे फैन्स!

कल फाइनल देखने पहुंचे थे CSK टीम के काफी ज्यादा फैन्स।

Fans And Dhoni (Image Credit- Instagram)
Fans And Dhoni (Image Credit- Instagram)

28 मई की तारीख IPL फाइनल के लिए तय हुई थी, इसी दिन CSK और GT को खिताबी जंग में आमने-सामने होना था। लेकिन बारिश ने सारा खेल बिगाड़ दिया, जिसके बाद मैच को रद्द करना पड़ा। लेकिन इस दौरान फैन्स को सिर्फ थाला यानी की धोनी की एक झलक का इंतजार था, जिसके लिए वो बारिश में भी इंतजार करते रहे।

IPL फाइनल में बारिश बनी है विलेन

IPL 2022 की तरह इस साल भी इस लीग का फाइनल मैच अहमदाबाद खेला जाएगा, यहां पर बीते कल यानी की 28 मई को शाम से ही बारिश होने लगी। पहले बारिश बीच-बीच में रूकी भी और मैदान पर अंपायर भी आए, लेकिन बाद में ये बारिश तेज हो गई और इसके बाद मैच रद्द करना पड़ गया।

फैन्स को बारिश के बीच बस धोनी का इंतजार था

*कल फाइनल देखने पहुंचे थे CSK टीम के काफी ज्यादा फैन्स।
*सभी फैन्स बस बारिश के बीच एक बार धोनी को देखना चाहते थे।
*लेकिन तेज बारिश के चलते माही एक बार भी मैदान पर नहीं आए।
*फैन्स हुए काफी निराश, लेकिन आज होगा फाइनल मैच फिर से।

IPL  फाइनल का इंतजार करते रहे फैन्स

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

आज है लीग के फाइनल का रिर्जव डे

दूसरी ओर बारिश के कारण 28 मई को नहीं हुए फाइनल के बाद, आज यानी की 29 मई को ये खिताबी जंग होगी। अगर आज बात करें मौसम की तो आज बारिश की कम संभावना है और पूरे 40 ओवर का खिताबी मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है।

हार्दिक हैं आंकड़े के मामले में धोनी से आगे

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

close whatsapp