पाकिस्तान में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को मिल रहा है जेल का खाना?
मार्नस लाबुशेन ने दाल रोटी की तस्वीर की थी साझा।
अद्यतन - Mar 12, 2022 10:51 am

पाकिस्तान में एक बार फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हो गई है, जहां अभी तक पाक पहुंची ऑस्ट्रेलिया टीम का दौरा सही से चल रहा है। टेस्ट सीरीज का पहला मैच हो चुका है, वहीं दूसरा मैच आज से शुरू होने जा रहा है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की थी, जो अचानक तेजी से वायरल हो गई और पाकिस्तान को इस फोटो के लिए ट्रोल किया जा रहा है।
ऑस्ट्रेलिया टीम के खाने पर ट्रोल हुआ पाकिस्तान
पाकिस्तान में काफी मुश्किल से इंटरनेशनल क्रिकेट लौटा है, जिससे फैन्स ने राहत की सांस ली है। इससे पहले साल 2021 में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया था और वहां का दौर रद्द कर दिया था, लेकिन अब कड़ी से कड़ी सुरक्षा के बीच ऑस्ट्रेलिया टीम यहां दौरा करने आई है। लेकिन फिर भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को फैन्स ने बुरी तरह ट्रोल कर दिया है।
*मार्नस लाबुशेन ने दाल रोटी की तस्वीर की थी साझा।
*इस तस्वीर पर फैन्स ने PCB को कर दिया ट्रोल।
*एक फैन ने लिख दिया- ये तो जेल का खाना है।
*वहीं दूसरे फैन ने दाल को पानी ही बताया दिया।
ट्वीट कर लोगों ने किया ट्रोल
Daal and roti for lunch too. Delicious pic.twitter.com/w5KgimFo1N
— Marnus Labuschagne (@marnus3cricket) March 11, 2022
Are you in Jail or what??
— Priyaanka (@Priyank_hahaha) March 11, 2022
Daal kam Hospital ki khichdi zyaada lgrhi
— Siddhant (@Mickeyvirus_20) March 11, 2022
He is in Pakistan na 🤣
— Ravi (@Ravi03414) March 11, 2022
Colourless Khana khate Ye Log🤣😭🤮
— Naira ❤🦁 (@nairA_02_) March 11, 2022
Hope ..he still alive🤣
— Ravi (@Ravi95753803) March 11, 2022
क्या है दूसरे टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमें?
वहीं पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट का आगाज हो चुका है और दोनों टीमों की शुरुआती एकादश सामने आ गई है और टॉस ऑस्ट्रेलिया ने जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। इससे पहले जो मुकाबला हुआ था उसके लेकर पिच की बहुत आलोचना हुई थी, ऐसे में सभी की नजरें दूसरे टेस्ट के पिच पर होगी।