कैच पकड़ने के बाद रियान पराग की घटिया हरकत देख भड़के फैन्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

कैच पकड़ने के बाद रियान पराग की घटिया हरकत देख भड़के फैन्स

रियान पराग ने पकड़ा था मार्कस स्टोइनिस का एक कैच।

Riyan Parag (Image Credit- Twiiter)
Riyan Parag (Image Credit- Twiiter)

राजस्थान टीम के युवा खिलाड़ी रियान पराग हमेशा खबरों में रहते हैं, राजस्थान के मैच में इनका प्रदर्शन अच्छा हो या नहीं ये सुर्खियां बटोर ही लेते हैं। रियान पराग पर राजस्थान टीम काफी भरोसा करती है, इसलिए सालों से रियान इस टीम के साथ जुड़े हुए हैं। लेकिन कल रात LSG के खिलाफ हुए मैच के दौरान कुछ ऐसा हो गया, जिसे देख क्रिकेट फैन्स काफी गुस्सा हो गए और रियान पराग को सोशल मीडिया पर काफी बुरी तरह से ट्रोल कर दिया।

रियान पराग से काफी गुस्सा हैं क्रिकेट फैन्स

रियान पराग गेंद और बल्ले दोनों से कमाल करना जानते हैं, लेकिन वो लगातार शानदार प्रदर्शन करने में फेल हो जाते हैं। वहीं दूसरी ओर फील्डिंग में इस युवा खिलाड़ी का कोई जवाब नहीं है, कल रात लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हुए मैच में भी पराग ने इस क्षेत्र में अपना दम दिखाया। जहां उन्होंने बोल्ट के साथ मिलकर एक शानदार कैच पकड़ा, वहीं जब उन्होंने एक और कैच पकड़ा तो उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जो फैन्स को पसंद नहीं आया।

*रियान पराग ने पकड़ा था मार्कस स्टोइनिस का एक कैच।
*लेकिन गेंद रियान के हाथ में आने से पहले जमीन पर लग गई थी।
*तीसरे अंपायर ने फिर दे दिया था मार्कस को नॉट आउट।
*लेकिन बाद पराग ने फिर पकड़ा कैच, अंपायर की तरफ करने लगे इशारा।

फैन्स को नहीं पसंद आया खिलाड़ी का तरीका

https://twitter.com/IyengarSagar/status/1526066890749005825?s=20&t=ezTI0FdC4q8LcNjeI9Uakg

https://twitter.com/Rahul_Roy_cs/status/1526062876632707072?s=20&t=ezTI0FdC4q8LcNjeI9Uakg

https://twitter.com/im_asifofficial/status/1526060869997645824?s=20&t=ezTI0FdC4q8LcNjeI9Uakg

राजस्थान की हुई जीत

वहीं LSG के खिलाफ राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए थे, जहां टीम की तरफ जायसवाल, संजू और देवदत्त का बल्ला बोला था। दूसरी ओर LSG की टीम 154 रन ही बनाई और राजस्थान ने इस मैच को 24 रनों से जीत लिया, इस जीत के साथ राजस्थान टीम अंक तालिका पर दूसरे नंबर पर आ गई है और प्लेऑफ के टीम करीब भी आ चुकी है। लेकिन अब राहुल की टीम के लिए टेंशन काफी ज्यादा ही बढ़ गई है।

close whatsapp