मुंबई टीम में पांड्या ब्रदर्स ने की स्टाइलिश एंट्री, फैन्स ने कर दिया ट्रोल
फैन्स ने पांड्या ब्रदर्स को कपड़ों के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया।
अद्यतन - Aug 26, 2021 1:40 pm

मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल फेज-2 की तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में पांड्या ब्रदर्स भी अब टीम के साथ जुड़ गए हैं। पांड्या ब्रदर्स अपने करियर की शुरुआत से ही MI टीम का हिस्सा हैं। साथ ही दोनों भाईयों के ऑलराउंड प्रदर्शन ने काफी बार टीम को जीत दिलाने का काम किया है लेकिन अब अचानक पांड्या ब्रदर्स सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रोल हो रहे हैं, जिसका कारण उनका एक वीडियो है।
क्यों ट्रोल हो रहे हैं पांड्या ब्रदर्स?
दरअसल, पांड्या ब्रदर्स अपने खेल के साथ-साथ अपनी स्टाइलिश जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अलग तरीके के कपड़े और महंगी घड़ियों को लेकर हार्दिक और क्रुणाल लगातार सुर्खियां बटोरते रहते हैं। हाल ही में दोनों भाईयों का नया घर भी काफी सुर्खियों में रहा था। वहीं, अब दोनों भाईयों ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त वीडियो साझा किया है, लेकिन इस वीडियो को देख फैन्स कुछ उलटे ही कमेंट कर रहे हैं।
*हार्दिक और क्रुणाल ने मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ने का एक वीडियो किया था साझा।
*इसमें दोनों भाईयों ने पहन रखा था अलग अंदाज का नाइट सूट।
*इसके बाद फैन्स ने पांड्या ब्रदर्स को कपड़े के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया।
*वहीं कुछ लोगों ने पांड्या ब्रदर्स के प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए और कमेंट किए।
सबसे पहले देखें हार्दिक और क्रुणाल का वो वीडियो
वीडियो देखने के बाद लोगों की प्रतिक्रिया
ऊंची दुकान फीके पकवान। बैटिंग होती नहीं नखरे दुनिया भर के खासतौर पर k.pandya
— Virendra Singh Shekhawat (@Virendr86465700) August 26, 2021
Choker brothers 🥵🥵
— #SHEKHAWAT👑 (@Shekaw014) August 26, 2021
एसै ही नखरे जादा और Perfomance आधा करते रहो, definitely show will be on road
— शेखर देविदास पै फोंडेकर। (@PaiShekhar) August 26, 2021
Kapde to change karne the uthke Krunal bhai 😂
— DIVYANSH¹⁷ ॐ (@ImDivyansh_17) August 26, 2021
Ye Krunal kya seedhe bed se uthke hi aa gya kya ?😂😂
— DIVYANSH¹⁷ ॐ (@ImDivyansh_17) August 26, 2021
https://twitter.com/AbhiYdv_45/status/1430775206197350400?s=20
Yeh saale cricket ke Ranveer Singh banna chah rahe…!
— Ranjan R (@rohit_jiit) August 26, 2021
Abe ye kya hai yar
— Ravi Shankar (@ravi_21aug) August 26, 2021
Pandya brother's straight away went to Dubai from bed… That's why they forgot to change their night dress…❤️🙆 Dedication level 🔥💯🙄😐
— 𝙎𝙏𝘼𝙉𝙇𝙀𝙔 (@Stanley_16_21) August 26, 2021
Krunal ko neend me hi utha laaaye ho kya??
— Just__vic (@Prashan92795929) August 26, 2021
पांड्या ब्रदर्स के सफर पर नजर
हार्दिक और क्रुणाल पांड्या ने बेहद कम समय में अपनी पहचान बनाई है। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ-साथ ये दोनों खिलाड़ी गेंदबाजी में भी सबसे आगे हैं। साथी दी दोनों भाई टीम इंडिया में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं और लगातार टीम का हिस्सा बने रहते हैं।
*हार्दिक पांड्या-क्रुणाल पांड्या ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए किया है काफी संघर्ष।
*पांड्या ब्रदर्स को शानदार क्रिकेटर बनाने के पीछे उनके दिवंगत पिता का था बड़ा हाथ।
*दोनों ने अपने IPL करियर की शुरुआत मुंबई से ही की थी।