वानखेड़े स्टेडियम में थे रोहित शर्मा से जुड़े पोस्टर बैन, जहर का घूंट पी गए हिटमैन के सारे फैन - क्रिकट्रैकर हिंदी

वानखेड़े स्टेडियम में थे रोहित शर्मा से जुड़े पोस्टर बैन, जहर का घूंट पी गए हिटमैन के सारे फैन

वानखेड़े स्टेडियम में कल खेला गया था राजस्थान और मुंबई के बीच मैच।

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

IPL में अब रोहित शर्मा बतौर खिलाड़ी खेलने उतर रहे हैं, जो उनके फैन्स को अब पसंद नहीं आ रहा है। वहीं कल राजस्थान के खिलाफ हुए मैच के दौरान हिटमैन के फैन्स MI टीम का मैच नहीं सिर्फ और सिर्फ रोहित को देखने पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान उन फैन्स के साथ ऐसा कुछ हो गया, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

RR के खिलाफ नहीं चला रोहित शर्मा का बल्ला

राजस्थान के खिलाफ मुंबई को करारी हार का सामना करना पड़ा है, इस दौरान MI टीम के लिए हार्दिक की कप्तानी पूरी तरह फेल रही। साथ ही इस दौरान रोहित शर्मा का भी बल्ला नहीं चला, जहां हिटमैन गोल्डन डक पर आउट हो गए और उनके बाद आए नमन धीर का खाता भी नहीं खुला और ईशान किशन भी सस्ते में पवेलियन लौट गए और टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह फेल रही RR टीम के खिलाफ।

रोहित शर्मा के फैन्स के साथ हुई वानखेड़े स्टेडियम में नाइंसाफी

*वानखेड़े स्टेडियम में कल खेला गया था राजस्थान और मुंबई के बीच मैच।
*मैच देखने स्टेडियम पहुंचे रोहित शर्मा के फैन्स थे काफी ज्यादा नाराज।
*जहां इन फैन्स को अंदर नहीं ले जाने दिए हिटमैन से जुड़े हुए पोस्टर।
*रोहित से जुड़े पोस्टर फैन्स बाहर छोड़कर जा रहे थे, वीडियो हुआ वायरल।

ये वीडियो वायरल हो रहा है रोहित शर्मा के फैन्स का

Ambati Rayudu ने जाकर की हार्दिक से मुलाकात

MI टीम की लगातार तीन हार के बाद से कप्तान हार्दिक पांड्या काफी ज्यादा हताश और निराश हैं, जिसका नजारा मैच के बाद देखने को मिला। वहीं अब टीम के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जहां इस वीडियो में Ambati Rayudu हार्दिक के साथ मैच के बाद डग आउट में बैठे हुए नजर आ रहे हैं और उन्हें कुछ समझाते हुए नजर आ रहे हैं। 2023 तक Ambati Rayudu चेन्नई टीम से IPL खेल रहे थे, नहीं अब वो IPL 2024 में कमेंट्री कर रहे हैं।

MI टीम ने Ambati Rayudu का ये वीडियो किया है पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

close whatsapp