BCCI ने किया दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम का ऐलान तो फरहान बेहार्डियन ने ट्वीट कर बोर्ड को कहा धन्यवाद

बेहार्डियन ने यह भी कहा कि दुनिया इस वक्त चुनौतीपूर्ण समय से भी गुजर रही है।

Advertisement

South Africa’s Farhaan Behardien plays a shot. (Photo by ANDREW CABALLERO-REYNOLDS/AFP/Getty Images)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुष्टि की है कि भारतीय टीम इस महीने 3 टेस्ट और 3 एकदिवसीय मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा। यह सीरीज 26 दिसंबर 2021 को सेंचुरियन में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के साथ शुरू होगी।

Advertisement
Advertisement

इसी बीच दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर फरहान बेहार्डियन ने ट्विटर के जरिए BCCI को धन्यवाद दिया है, बता दें कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में ये कन्फर्म किया था कि भारत दक्षिण अफ्रीका का दौरा करने के लिए तैयार है। बेहार्डियन ने यह भी कहा कि इस समय पूरी दुनिया चुनौतीपूर्ण समय से भी गुजर रही है।

अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए बेहार्डियन ने लिखा कि, “दक्षिण अफ्रीका दौरे की पुष्टि करने के लिए बीसीसीआई को धन्यवाद देना चाहता हूं। यह एक चुनौतीपूर्ण समय है जिसमें हम रह रहे हैं। हमारे देश के वर्तमान और भविष्य समूह के सभी क्रिकेटर आपको धन्यवाद देते हैं।”

यहां देखिए फरहान बेहार्डियन का वह ट्वीट

बता दें कि कुछ ही दिनों पहले फरहान बेहार्डियन ने गुहार लगाई है कि भारत इस दौरे को रद्द न करें, क्‍योंकि उनके देश की अगली पीढ़ी को इसकी सख्‍त जरूरत है। इसके लिए भी उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि, “उम्मीद है कि दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट वाला देश अगले महीने हमारे देश का दौरा करेगा। साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी को इसकी सख्त जरूरत है।”

यहां देखिए उनका पुराना ट्वीट

इसी बीच 8 दिसंबर को बीसीसीआई ने ऐलान किया कि रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से भारतीय क्रिकेट टीम के नए कप्तान के रूप में पदभार संभालेंगे। वहीं कोहली को टेस्ट टीम के कप्तान के रूप में बरकरार रखा जाएगा। इसके अलावा, रोहित शर्मा भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान के रूप में अजिंक्य रहाणे की जगह लेंगे।

Advertisement