केप टाउन टेस्ट क्यों हैं जसप्रीत बुमराह के लिए इतना खास, एक क्लिक में पता चल जाएगा पूरा मामला
साल 2018 में जसप्रीत बुमराह ने किया था भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू।
अद्यतन - जनवरी 3, 2024 2:15 अपराह्न

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के प्रमुख हथियार हैं, वहीं केप टाउन में शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में बुमराह गजब की लय में नजर आ रहे हैं। साथ ही ये टेस्ट मैच बुमराह के लिए काफी ज्यादा खास है, जिसे लेकर तेज गेंदबाज ने भी मैच से पहले एक पोस्ट शेयर किया था।
अफ्रीका टीम ने की बल्लेबाजी में खराब शुरूआत
वहीं केप टाउन में जारी दूसरे टेस्ट मैच में अफ्रीका टीम ने टॉस जीता है, जिसके बाद मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वहीं अफ्रीका टीम को शुरूआत में ही 3 झटके लग गए है, जहां खबर लिखे जाने तक एडन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स और डीन एल्गर आउट हो गए हैं। एडन मार्करम और डीन एल्गर जैसे शानदार बल्लेबाजों का विकेट सिराज ने लिया था और तो ट्रिस्टन स्टब्स को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आउट किया है।
केप टाउन से जसप्रीत बुमराह को इतना प्यार क्यों हैं?
*साल 2018 में जसप्रीत बुमराह ने किया था भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू।
*केप टाउन के NewLands में हुआ था अफ्रीका के खिलाफ बुमराह का डेब्यू।
*आज बुमराह केप टाउन के NewLands में खेल रहे हैं अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट।
*ऐसे में तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर खास वीडियो शेयर कर किया केपटाउन को याद।
जसप्रीत बुमराह ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो किया था शेयर
दूसरे टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों की अंतिम 11
चोट ने किया है इस गेंदबाज को काफी परेशान
जी हां, साल 2022 में जसप्रीत बुमराह को चोट ने काफी परेशान किया था, जिसके कारण वो पहले टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए थे 2022 में। उसके बाद साल 2023 का IPL और WTC फाइनल का भी बुमराह हिस्सा नहीं थे , जिसके बाद आयरलैंड दौरे से उन्होंने टीम में वापसी की और उस सीरीज में टीम की कप्तानी भी की थी। वैसे बुमराह को MI टीम के अगले कप्तान के रूप में भी देखा जा रहा था, लेकिन टीम ने हार्दिक को ये जिम्मेदारी दे दी। जिसके बाद तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर एक तंज भरी इंस्टा स्टोरी लगाई थी।