लखनऊ सुपर जायंट्स का खत्म हुआ लंबा इंतजार, टीम के साथ जुड़ गया है खास गेंदबाज इस बार
पूरी तरह फिट होकर लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के साथ जुड़े तेज गेंदबाज मयंक यादव।
अद्यतन - अप्रैल 16, 2025 12:51 अपराह्न

कई तेज गेंदबाज IPL के एक ही सीजन के जरिए काफी मशहूर हुए हैं, जिसमें से एक नाम मयंक यादव का भी है। जिन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलते हुए अपनी रफ्तार का जादू दिखाया था, दूसरी ओर ये खिलाड़ी चोट से भी परेशान रहा है और IPL 2025 में अभी तक नजर नहीं आया था। लेकिन अब LSG टीम की तरफ से ये खिलाड़ी फिर से अपनी रफ्तार दिखाते हुए नजर आने वाला है।
मिला-जुला प्रदर्शन रहा है लखनऊ सुपर जायंट्स का
दूसरी ओर IPL 2025 में अभी तक लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का प्रदर्शन मिला जुला रहा है, जहां इस टीम ने कुल 7 मैच खेले हैं अभी तक। जिसमें से टीम को 4 में जीत मिली है, तो तीन मैचों में इस टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं टीम के कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला भी ज्यादातर मौचों में शांत रहा है और उन्होंने अभी तक एक ही अर्धशतक लगाया है।
लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़ गया है रफ्तार का सौदागर
*पूरी तरह फिट होकर लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के साथ जुड़े तेज गेंदबाज मयंक यादव।
*LSG टीम ने इस गेंदबाज का एक खास वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
*इस वीडियो में मयंक कार से निकल कर टीम के होटल के अंदर जाते हुए नजर आ रहे हैं।
*साथ ही इस दौरान तेज गेंदबाज ने दिए फैन्स को ऑटोग्राफ, दिखे काफी ज्यादा खुश।
मयंक यादव का ये वीडियो शेयर किया है LSG टीम ने
कप्तान पंत और धोनी का ये वीडियो काफी वायरल हुआ था
टीम इंडिया से खेल चुके हैं मयंक यादव
IPL 2024 में मयंक यादव ने अपनी रफ्तार का कहर दिखाया था, जिसका इनाम भी उनको मिला था और मयंक की टीम इंडिया में एंट्री हो गई थी। जहां मयंक ने भारतीय टीम से अपना टी20 डेब्यू कर लिया है, उनका ये डेब्यू बांग्लादेश के खिलाफ हुआ था। ऐसे में ये गेंदबाज अभी तक टीम इंडिया की तरफ से तीन टी20 मैच खेल चुका है और कुल 4 विकेट लिए हैं।