मोहम्मद शमी को फिर से मिला अवॉर्ड, तो सोशल मीडिया लगातार पोस्ट शेयर करने लगा गेंदबाज
BCCI के NAMAN अवॉर्ड शो में पहुंचे थे मोहम्मद शमी भी।
अद्यतन - Jan 24, 2024 12:12 pm

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भले ही क्रिकेट से दूर हो, लेकिन फिर भी वो सोशल मीडिया के जरिए खबरों में बने रहना जानते हैं। हाल ही में BCCI का अवॉर्ड शो NAMAN का आयोजन हुआ था, जिसमें तेज गेंदबाज शमी भी मौजूद थे और अब उस कार्यक्रम से शमी एक के बाद एक पोस्ट शेयर कर रहे हैं सोशल मीडिया पर।
आखिरी मैच कब खेला था टीम इंडिया से मोहम्मद शमी ने?
इन दिनों मोहम्मद शमी चोटिल बताए जा रहे हैं, जिसके कारण वो क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। वहीं शमी ने आखिरी मैच टीम इंडिया से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, वो मैच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल था। उसके बाद से वो टीम का हिस्सा नहीं हैं और सभी को उम्मीद है कि वो इंग्लैंड के खिलाफ बाकी के 3 टेस्ट मैचों के लिए फिट होकर भारतीय टीम में वापसी कर लेंगे। वर्ल्ड कप में शमी के नाम सबसे ज्यादा 24 विकेट थे और उसके बाद उनको Arjuna Award भी मिला था हाल ही में।
अब तो अवॉर्ड लेने की आदत हो गई है मोहम्मद शमी को
*BCCI के NAMAN अवॉर्ड शो में पहुंचे थे मोहम्मद शमी भी।
*इस दौरान तेज गेंदबाज शमी को एक खास अवॉर्ड से नवाजा गया।
*शमी को मिला बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (2019-20) का अवॉर्ड।
*जिसके बाद से वो लगातार अवॉर्ड के साथ डाल रहे हैं अपनी तस्वीरें।
मोहम्मद शमी ने अवॉर्ड के साथ ये पोस्ट शेयर किया था
रोहित के लुक ने लूट ली पूरी महफिल
वहीं इस अवॉर्ड शो में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी ब्लैक सूट में शानदार नजर आ रहे थे, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां कप्तान रोहित शर्मा ने बटोरी। जहां रोहित एक कुल हेयर कट में नजर आए, साथ ही उन्होंने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी फैन्स के साथ में शेयर की। इस दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों को साल के हिसाब से अवॉर्ड दिए गए, तो शो में निजी कारणों के चलते विराट कोहली शामिल नहीं हो पाए और फैन्स ने भी उनको काफी ज्यादा मिस किया।