क्या मजाक चल रहा है मोहम्मद शमी के साथ, बांग्लादेश जैसी टीम के खिलाफ भी नहीं मिला मौका - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या मजाक चल रहा है मोहम्मद शमी के साथ, बांग्लादेश जैसी टीम के खिलाफ भी नहीं मिला मौका

टीम इंडिया आज वर्ल्ड कप में अपना चौथा मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेल रही है।

Rohit And Shami (Image Credit- instagram)
Rohit And Shami (Image Credit- instagram)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है, SKY की तो जगह बनती हुई नहीं दिख रही है। लेकिन शमी के बाहर बैठने से फैन्स काफी निराश हैं, वहीं बांग्लादेश के खिलाफ भी इस कुछ ऐसा ही देखने को मिला है और टीम इंडिया में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है।

टीम इंडिया के लिए टला बड़ा खतरा

जी हां, टीम इंडिया आज वर्ल्ड कप बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला खेल रही है, जहां बांग्ला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। लेकिन आज बांग्लादेश टीम शाकिब अल हसन के बिना ही मैदान में उतर रही है, जो टीम इंडिया के लिए काफी राहत भरी खबर है और उनकी जगह Shanto आज बांग्ला टीम की कप्तानी कर रहे हैं। तो दूसरी ओर टीम इंडिया में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है और पाकिस्तान के खिलाफ जो टीम खेलने उतरी थी कप्तान रोहित उसकी के साथ गए हैं। दूसरी ओर दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला एशिया कप में हुआ था और वहां टीम इंडिया हार गई थी।

मोहम्मद शमी के लिए मजाक बन गया है वर्ल्ड कप 2023

*टीम इंडिया आज वर्ल्ड कप में अपना चौथा मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेल रही है।
*लेकिन आज के मैच में भी कप्तान रोहित शर्मा ने नहीं दिया मोहम्मद शमी को मौका।
*अभी तक वर्ल्ड कप 2023 में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने नहीं खेला है एक भी मैच।
*साथ ही बांग्लादेश के खिलाफ अश्विन भी नहीं हैं टीम का हिस्सा, शार्दुल को मिला मौका।

हाल ही में मोहम्मद शमी ने अभ्यास का वीडियो किया था शेयर

आज के मैच के लिए कुछ इस प्रकार हैं दोनों टीमें

टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

टीम बांग्लादेश

लिटन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, महमूदुल्लाह, नसुम अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?