अरे! वर्ल्ड कप के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी तो Animal Lover निकले भाई - क्रिकट्रैकर हिंदी

अरे! वर्ल्ड कप के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी तो Animal Lover निकले भाई

आज फिर से नई रील शेयर की है तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने।

Shami (Image Credit- Instagram)
Shami (Image Credit- Instagram)

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज थे, लेकिन शमी को ऐसी नजर लगी की वर्ल्ड कप के बाद वो क्रिकेट से दूर हो गए। टखने में लगी चोट ने शमी को खेल से दूर कर दिया, इस बीच सोशल मीडिया के जरिए तेज गेंदबाज का एक नया अवतार सभी के सामने आया है।

पहले 2 टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं हैं मोहम्मद शमी

टीम इंडिया 25 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज करने जा रही है, इस सीरीज में कुल 5 मैच खेले जाएंंगे। वहीं पहले 2 टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है और शमी इस टीम का हिस्सा नहीं है। ऐसे में आवेश उनकी जगह हैं और फैन्स को उम्मीद है कि शमी बाकी 3 टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आएंगे। वैसे बल्लेबाज विराट कोहली ने निजी कारणों के चलते पहले 2 टेस्ट मैच से अपना नाम वापस ले लिया है।

मोहम्मद शमी का ये अवतार पहली बार देखा है

*आज फिर से नई रील शेयर की है तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने।
*अपनी नई रील में जानवरों के साथ समय बिताते नजर आ रहे हैं शमी।
*तेज गेंदबाज का ऐसा अवतार काफी कम ही देखने को मिलता है।
*कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है ये रील।

जानवरों से काफी लगाव है मोहम्मद शमी को

कुछ दिनों पहले अभ्यास कर रहा था ये खिलाड़ी

भले ही शमी चोट के कारण क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं, लेकिन आए दिन कोई ना कोई रील शेयर कर दी देते हैं। हाल ही में उन्होंने एक नई रील वीडियो शेयर की थी, जिसमें शमी नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए नजर आ रहे थे। समय-समय पर शमी बल्लेबाजी करते हुए नजर आ जाते हैं, साथ ही उन्होंने टीम इंडिया से खेलते हुए कई बार अपने बल्ले का दम दिखाया है। दूसरी ओर वर्ल्ड कप 2023 में शमी के नाम सबसे ज्यादा विकेट थे और उन्होंने कुल 24 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था।

ये रील नहीं देखी क्या आपने अभी तक शमी की?

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?