टीम इंडिया के फोटोशूट के दौरान मोहम्मद सिराज ने संभाली नई जिम्मेदारी, सब को बोला Smile Please
हाल ही में वर्ल्ड कप 2023 के लिए हुआ है टीम इंडिया का फोटाशूट।
अद्यतन - अक्टूबर 3, 2023 3:17 अपराह्न

एशिया कप 2023 फाइनल के हीरो रहे मोहम्मद सिराज पर वर्ल्ड कप में बड़ी जिम्मेदारी होगी, जहां ये गेंदबाज बुमराह के साथ मिलकर टीम इंडिया की पेस बैटरी को संभालेगा। दूसरी ओर सिराज मैदान पर जितना फोकस रहते हैं, मैदान से बाहर उतनी ही मस्ती करते हैं। जिसका नजारा हाल ही में देखने को मिला है और इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
मोहम्मद सिराज के आगे लंका टीम हो गई थी ढेर
जी हां, टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एशिया कप 2023 के फाइनल में बवाल मचा दिया था, सिराज ने अपनी रफ्तार भरी गेंदबाजी से लंका को ऐसा सबक सिखाया था कि कोई भी उसे नहीं भूल पाएगा। तेज गेंदबाज ने एशिया कप के फाइनल में 7 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए थे और एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
गेंदबाजी छोड़ मोहम्मद सिराज ने शुरू किया नया काम
*हाल ही में वर्ल्ड कप 2023 के लिए हुआ है टीम इंडिया का फोटाशूट।
*इस दौरान तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज मस्ती करते आए नजर।
*फोटोशूट के दौरान कुछ देर के लिए सिराज बने फोटोग्राफर।
*SKY की तस्वीर की तेज गेंदबाज ने क्लिक, वीडियो हुआ वायरल।
इस वीडियो में गजब का काम कर रहे हैं मोहम्मद सिराज
बारिश बन चुकी है टीम इंडिया के लिए काल
काफी समय से टीम इंडिया और बारिश की दोस्ती गहरी होती जा रही है, जहां एशिया कप से बारिश ने भारत के मुकाबलों में खलल डाला है। ऐसा वर्ल्ड कप के अभ्यास मैचों में भी जारी रहा है, टीम इंडिया को अपना पहला अभ्यास मैच इंग्लैंड के खिलाफ गुवाहाटी में खेलना था। लेकिन बारिश के कारण उस मैच को रद्द करना पड़ गया। फिर दूसरा मैच आज भारतीय टीम को नीदरलैंड के खिलाफ खेलना है, लेकिन त्रिवेंद्रम में हो रही बारिश के कारण अभी तक ये मैच शुरू नहीं हो पाया है, जिससे टीम इंडिया के फैन्स में काफी ज्यादा गुस्सा नजर आ रहा है।