February 2nd Social Media Trends

Social Media Trends: जाने 2 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

बीसीसीआई ने 1 फरवरी को नमन अवॉर्ड 2025 के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया

Social Media Trends
Social Media Trends

भारतीय महिला टीम ने अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल आज में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया और लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट में अपराजित रही टीम इंडिया ने Gongadi Trisha के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत आसान सी जीत हासिल की। मैच में तृषा ने नाबाद 44 रन बनाने के अलावा गेंदबाजी में 3 विकेट भी लिए। उनके इस खेल के लिए Gongadi Trisha को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। साथ ही टूर्नामेंट में 309 रन और 7 विकेट लेने वाली तृषा को प्लेयर ऑफ सीरीज भी चुना गया।

बीसीसीआई ने 1 फरवरी को नमन अवॉर्ड 2025 के दौरान कई भारतीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया। यही नहीं भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को कर्नल सीके नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने भारत के लिए तीनों प्रारूपों में अपने अतुलनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्राप्त किया।

वहीं बीसीसीआई के नमन अवॉर्ड्स समारोह में मेन्स और वुमेन्स खिलाड़ी मौजदू रहे। इस दौरान खिलाड़ियों ने तस्वीरें भी खिंचवाई। सरफराज खान ने अवॉर्ड मिलने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से स्टोरी साझा की, जिसमें उनके पिता हाथ में अवॉर्ड लिए हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं एमएस धोनी को लेकर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला होस्ट के सवालों का जवाब देते हुए नजर आ रहे हैं। होस्ट रणवीर इलाहाबादिया राजीव शुक्ला से एमएस धोनी के सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहने को लेकर पूछते हैं, जिस पर बीसीसीआई उपाध्यक्ष कहते हैं कि यह उनका स्वभाव है। वह शांत और सिद्धांतवादी है और शो ऑफ नहीं करते।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yashasvi Jaiswal (@yashasvijaiswal28)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SARFARAZ KHAN (@sarfarazkhan97)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

close whatsapp