साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए राहुल त्रिपाठी को मौका ना मिलने पर सोशल मीडिया पर भड़के फैंस - क्रिकट्रैकर हिंदी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए राहुल त्रिपाठी को मौका ना मिलने पर सोशल मीडिया पर भड़के फैंस

साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी 5 मैचों की टी-20 सीरीज को लेकर सभी को उम्मीद थी, कि राहुल त्रिपाठी को भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा।

Rahul Tripathi. (Photo Source: IPL/BCCI)
Rahul Tripathi. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन का फाइनल मुकाबला 29 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज खेलने में फिर से व्यस्त हो जायेंगे। टीम इंडिया को 9 जून से घरेलू जमीन पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। जिसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 22 मई की शाम को टीम का ऐलान कर दिया।

इस टी-20 सीरीज को लेकर सभी को उम्मीद थी कि भारतीय टीम के चयनकर्ता IPL में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को मौका देंगे। ऐसा कुछ देखने को भी मिला और उमरान मलिक के अलावा अर्शदीप सिंह को भी टीम इंडिया में जगह मिली है। लेकिन एक और नाम जो चर्चा में था वह बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी का जिनको इस सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया।

उमरान और अर्शदीप ने IPL के इस सीजन में अपनी गेंदबाजी से सभी को काफी प्रभावित किया है। जिसमें एक तरफ जहां उमरान की गति को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिली वहीं अर्शदीप ने अंतिम ओवरों में अपनी सधी हुई लाइन लेंथ के साथ गेंदबाजी करते हुए सभी को प्रभावित किया। इसके अलावा अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की भी टीम इंडिया में लगभग 3 साल के बाद भारतीय टीम में वापसी देखने को मिली है।

राहुल त्रिपाठी ने IPL 2022 सीजन में किया शानदार प्रदर्शन

IPL 2022 के सीजन में राहुल त्रिपाठी ने सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए बल्ले से टीम के लिए अहम योगदान दिया है। जिसमें मध्यक्रम के इस खिलाड़ी ने 13 मुकाबलों में 39.39 के औसत से जहां 393 रन बनाए हैं, वहीं इस दौरान राहुल का स्ट्राइक रेट 161.73 का रहा है। इस सीजन में राहुल के बल्ले से 3 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली है।

सिर्फ इस सीजन ही नहीं बल्कि पिछले कुछ IPL सीजन से राहुल ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेआफ के लिए अपनी जगह को पक्का नहीं कर सकी। लेकिन इससे राहुल के प्रदर्शन को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच में गुस्सा भी देखने को मिला है।

यहां पर देखिए राहुल त्रिपाठी को मौका ना मिलने पर सोशल मीडिया पर सभी ने किस तरह व्यक्त की प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/AKASH69291265/status/1528366932273295361

https://twitter.com/vaishak47193279/status/1528366920369512450

https://twitter.com/prathamesh18451/status/1528366791742828546

close whatsapp