तेज गेंदबाज दीपक चाहर के पीछे पड़ गई जिम्बाब्वे की लड़कियां - क्रिकट्रैकर हिंदी

तेज गेंदबाज दीपक चाहर के पीछे पड़ गई जिम्बाब्वे की लड़कियां

तेज गेंदबाज दीपक चाहर रहे कल के मैच के हीरो।

Deepak Chahar With Female Fans
Deepak Chahar With Female Fans

तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार वापसी की है, जहां उनकी ये वापसी जिम्बाब्वे के खिलाफ हुई है। दूसरी ओर इस तेज गेंदबाज के दुनियाभर में फैन्स हैं, कल के बाद ये साबित हो चुका है और इस वीडियो भी अब तेजी से वायरल होने लगा है।

तेज गेंदबाज दीपक चाहर ये वापसी याद रखेंगे

जिम्बाब्वे के खिलाफ तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कमाल की गेंदबाजी की, इस दौरान दीपक ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए और मेजबान टीम की शुरूआत ही खराब कर दी।

मैच के बाद जब लड़कियों ने तेज गेंदबाज दीपक चाहर को घेर लिया!

*तेज गेंदबाज दीपक चाहर रहे कल के मैच के हीरो।
*मुकाबला खत्म होने के बाद सभी फैन्स से जा कर मिले दीपक।
*इस दौरान कुछ लड़कियों ने तेज गेंदबाज दीपक चाहर को घेर लिया।
*इन सभी लड़कियों ने दीपक के साथ ली सेल्फी और की बात।

पत्रकार विमल कुमार ने डाला दीपक चाहर से जुड़ा वीडियो

टीम इंडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया गया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

एशिया कप की मुख्य टीम में नहीं मिल पाई जगह

भले ही दीपक ने धमाकेदार वापसी की हो, लेकिन उनका चयन एशिया कप की मुख्य टीम में नहीं हुआ है। सेलेक्टर्स ने युवा खिलाड़ी जैसे की आवेश खान और अर्शदीप सिंह पर भरोसा जताया है और दीपक चाहर को स्टैंडबाई खिलाड़ियों की सूची में रखा है।

IPL नहीं खेल पाया था ये खिलाड़ी

दूसरी ओर दीपक चोट के कारण आईपीएल नहीं खेल पाए थे, उन्हें चेन्नई टीम ने करोड़ों की रकम में खरीदा था। लेकिन वो एक भी मैच नहीं खेल पाए और टीम ने उनकी जगह मुकेश चौधरी को मौका दिया।

close whatsapp