पहले गेंद को बाउंड्री के पार जाने से बचाया फिर खुद की गलती की वजह से बल्लेबाजी टीम को दिए चार रन, वीडियो देख आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी - क्रिकट्रैकर हिंदी

पहले गेंद को बाउंड्री के पार जाने से बचाया फिर खुद की गलती की वजह से बल्लेबाजी टीम को दिए चार रन, वीडियो देख आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

इस मैच को Donaustadt को 14 रनों से अपने नाम किया।

European Cricket Club (Pic Source-X)
European Cricket Club (Pic Source-X)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि एक मुकाबले के दौरान फील्डर की गलती की वजह से बल्लेबाजी टीम को बाउंड्री मिल गई। दरअसल यूरोपियन क्रिकेट 2024 के ग्रुप F का क्वालीफायर 2 मुकाबला Independents CC और Donaustadt के बीच स्पेन के Cartama Oval में खेला गया था।

इस मैच में Donaustadt ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में चार विकेट खोकर 147 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी Independents CC की पारी के पहले ओवर में गेंदबाज ने बल्लेबाज को वाइड गेंद फेंकी। विकेटकीपर इस गेंद को सही तरीके से पकड़ नहीं पाए और गेंद बाउंड्री की ओर जाने लगी।

इसके बाद फील्डर भी गेंद को रोकने के लिए भागने लगे। उन्होंने पहले गेंद को अपने पैर से रोका लेकिन इस चक्कर में वो Advertisement बोर्ड से टकरा गए। अच्छी बात यह थी की गेंद को उन्होंने बाउंड्री के पार जाने से रोक लिया था। हालांकि जैसे ही फील्डर गेंद को भाग कर वापस फेंकने के लिए बाउंड्री लाइन के बाहर आए वैसे ही गलती से गेंद उनके हाथ से छूट गई और बाउंड्री के पार चली गई।

तमाम लोग फील्डर की इस फील्डिंग को देख अपनी हंसी नहीं रोक पाए। तमाम दर्शक भी इस चीज को देखकर हंस रहे थे और साथ ही दोनों टीमों के खिलाड़ी भी इस दृश्य को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

यह रही वीडियो:

हालांकि इस मैच को Donaustadt को 14 रनों से अपने नाम किया। फील्डर की फील्डिंग की यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और अभी तक कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है।

European क्रिकेट लीग की शुरुआत 2019 से हुई थी और यह टी20 फॉर्मेट में खेला जाता है। इस शानदार टूर्नामेंट के पहले संस्करण में 8 क्लब ने भाग लिया था। इसका लाइव ब्रॉडकास्ट 120 देशों से भी ज्यादा जगह होता है जबकि कई लोग इस मैच का लुफ्त घर में बैठकर भी ले सकते हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?