IND A vs AUS A, पहला अनौपचारिक टेस्ट: साई सुदर्शन के बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत ऋतुराज गायकवाड़ एंड कंपनी ने मैच में बनाई अपनी पकड़ - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND A vs AUS A, पहला अनौपचारिक टेस्ट: साई सुदर्शन के बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत ऋतुराज गायकवाड़ एंड कंपनी ने मैच में बनाई अपनी पकड़

सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरण 12 रन के निजी स्कोर पर रनआउट हो गए जबकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी पांच रन ही बना पाए।

Sai Sudharshan (Pic Source-X)
Sai Sudharshan (Pic Source-X)

इस समय ऑस्ट्रेलिया A और इंडिया A के बीच पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच McKay के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेला जा रहा है। इस मैच के खेल के दूसरे दिन इंडिया A की ओर से उनकी दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाज साई सुदर्शन ने शानदार अर्धशतक जड़ा। साई सुदर्शन ने अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी की है जिसकी वजह से इंडिया A ने ऑस्ट्रेलिया A खिलाफ बढ़त बना ली है।

बता दें कि, इंडिया A अपनी पहली पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करने में नाकाम रहा था और टीम 107 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इंडिया A की ओर से पहली पारी में कोई भी खिलाड़ी बड़ा स्कोर नहीं बना पाया था। साई सुदर्शन ने पहली पारी में 21 रन बनाए थे जबकि Devdutt Padikkal ने 36 रनों का योगदान दिया था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया A टीम 195 रन पर ऑलआउट हो गई।

ऑस्ट्रेलिया A की ओर से कूपर कोलोनी ने 37 रन बनाए जबकि ब्यू वेबस्टर्स 33 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान Nathan McSweeney ने 39 रनों का योगदान दिया। इंडिया A की ओर से मुकेश कुमार ने 6 विकेट झटके जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट हासिल किए।

अपनी दूसरी पारी में इंडिया A ही शुरुआत काफी खराब रही। सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरण 12 रन के निजी स्कोर पर रनआउट हो गए जबकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी पांच रन ही बना पाए। दो विकेट जल्द गिरने के बाद साई सुदर्शन ने एक छोर को काफी अच्छी तरह से संभाला और अपनी टीम के लिए बहुमूल्य अर्धशतक जड़ा।

इंडिया A ने साई सुदर्शन के अर्धशतक की बदौलत मैच में बनाई पकड़

इंडिया A को अगर इस मैच को अपने नाम करना है तो उन्हें मेजबान के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है। दूसरी पारी में टीम के बल्लेबाजों के ऊपर बड़ी पारी खेलने का काफी दबाव होगा। साई सुदर्शन की बात की जाए तो भारतीय घरेलू क्रिकेट में इस युवा खिलाड़ी का प्रदर्शन हमेशा ही शानदार रहा है।

उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया है। लगातार दो विकेट गिरने के बाद अब इंडिया A ने मैच में पकड़ बना ली है। खेल के दूसरे दिन इंडिया A मेजबान के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए दबाव जरुर डालना चाहेगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?