Finn Allen आए और एक ही ओवर में शाहीन शाह अफरीदी के तोते उड़ाकर चले गए... - क्रिकट्रैकर हिंदी

Finn Allen आए और एक ही ओवर में शाहीन शाह अफरीदी के तोते उड़ाकर चले गए…

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मैच।

Finn Allen (Image Credit- Instagram)
Finn Allen (Image Credit- Instagram)

आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच खेला जा रहा है, जहां पाक टीम शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी में खेलने उतरी है। वहीं शाहीन के अलावा रिजवान पहली बार टीम की उप कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन इन दोनों की कप्तानी मैदान पर फेल नजर होती आ रही है और शाहीन के तो गेंदबाजी में बहुत बुरे हाल हैं जिसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा  है।

बुरी तरह टेस्ट सीरीज हारकर आ रही है पाकिस्तान टीम

एक तरफ शाहीन शाह अफरीदी अपने कप्तानी में फेल साबित हो रहे हैं, तो दूसरी ओर शान मसूद भी कप्तानी के टेस्ट में बुरी तरह फेल होकर आए हैं। दरअसल, मसूद पहली बार पाक टीम की कप्तानी कर रहे थे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ, इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 टेस्ट मैच हुए थे और ऑस्ट्रेलिया ने तीनों ही टेस्ट मैच अपने नाम करते हुए पाकिस्तान टीम का सपूड़ा साफ कर दिया था। जिसके बाद टीम की काफी आलोचना हुई थी, साथ ही टीम के साथ कई दिग्गज कोच मौजूद हैं और ये टीम 16 से 17 लोगों के सपोर्ट स्टाफ के साथ में इस वक्त दौरा कर रही है।

शाहीन शाह अफरीदी की हवा निकाल दी Finn Allen ने

*न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मैच।
*इस दौरान 22 गज पर Finn Allen की देखने को मिली कड़क बल्लेबाजी।
*Finn Allen ने शाहीन शाह अफरीदी के एक ओवर में बना डाले 24 रन ।
*इस दौरान Finn Allen ने मारे दो 6 छक्के और तीन लगातार चौके भी।

Finn Allen ने कुछ इस तरह की शाहीन शाह अफरीदी की धुलाई

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TVNZ+ (@tvnz.official)

पहले टी20 मैच के लिए कुछ प्रकार हैं आज दोनों टीमें

न्यूजीलैंड टीम

फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, बेन सियर्स।

पाकिस्तान टीम

मोहम्मद रिजवान, सैम अयूब, बाबर आजम, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, आजम खान (विकेटकीपर), आमिर जमाल, उसामा मीर, शाहीन अफरीदी (कप्तान), अब्बास अफरीदी, हारिस रऊफ।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?