भारतीय टीम के खिलाड़ी अब वनडे में दिखाएंगे दम, साउथ अफ्रीका भी नहीं है किसी से कम
आज खेला जाएगा भारतीय टीम और अफ्रीका के बीच पहला वनडे।
अद्यतन - Dec 17, 2023 11:41 am

इस समय भारतीय टीम गजब की लय में नजर आ रही है, जहां वर्ल्ड कप की हार को पीछे छोड़ ये टीम हर मैच में जीत की कहानी लिख रही है। वहीं हाल ही में अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज 1-1 की बरारी पर खत्म हुई थी, तो आज से टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी और इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। साथ ही ये मैच भारत के समय अनुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू हो जाएगा।
भारतीय टीम में आखिरी वक्त पर हुए एक बड़ा बदलाव
टी20 औ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम युवा खिलाड़ियों से लबरेज है, जहां SKY ने टी20 सीरीज में कप्तानी की थी और वनडे में केएल राहुल कप्तानी कर रहे हैं। साथ ही टीम इंडिया में आखिरी वक्त में बड़ा बदलाव हुआ है, ये बदलाव तेज गेंदबाज से जुड़ा है। जहां तेज गेंदबाज दीपक चाहर के पिता बीमार हैं, जिसके कारण उन्हें इस सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है। उनकी जगह आकाश दीप को टीम में शामिल किया गया है, तो टेस्ट सीरीज में आपको शमी टीम इंडिया से खेलते हुए नजर नहीं आएंगे और कारण है उनको लगी चोट।
वनडे में भारतीय टीम जीत की कहानी लिखने के लिए है बेकरार
*आज खेला जाएगा भारतीय टीम और अफ्रीका के बीच पहला वनडे।
*टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक वीडियो किया गया है पोस्ट।
*जिसमें कप्तान केएल सहित बाकी के खिलाड़ी नजर आए पूरे जोश में।
*Johannesburg के मैदान पर कुछ ही देर में शुरू होगा मुकाबला।
सोशल मीडिया पर भारतीय टीम का वीडियो
पहले वनडे के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन
टीम इंडिया
रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, केएल राहुल (सी)(विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, अवेश खान, अर्शदीप सिंह।
साउथ अफ्रीका
रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी ज़ोरज़ी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लिज़ाद विलियम्स, ओटनील बार्टमैन।