रोहित शर्मा के इस रिकॉर्ड को कोई भी नहीं तोड़ पाएगा, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की लिस्ट में हुए हैं शामिल
टेस्ट में 100 जीत दर्ज करने वाले पहले खिलाड़ी रिकी पोंटिंग थे जबकि वनडे में विवियन रिचर्ड्स ने यह है कारनामा हासिल किया था।
अद्यतन - जनवरी 12, 2024 12:45 अपराह्न
3- रोहित शर्मा टी20 में

भारतीय टीम के बेहतरीन कप्तान रोहित शर्मा ने यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के खिलाफ 11 जनवरी 2024 को बनाया। भले ही इस मैच में वो अपना खाता ना खोल पाए हो लेकिन रोहित शर्मा का प्रदर्शन तीनों ही फॉर्मेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है।
रोहित शर्मा ने भारत के लिए 149 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 30.58 के औसत और 139.15 के स्ट्राइक रेट से 3853 रन बनाए हैं। यही नहीं उन्होंने इस प्रारूप में चार शतक भी जड़े हैं। रोहित शर्मा की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है और आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी तमाम फैंस उनसे जबर्दस्त बल्लेबाजी की उम्मीद रखेंगे।
Previous
Page 3 / 3
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो