2024 के पांच सबसे बड़े क्रिकेट के विवाद जिसने तमाम फैंस को कर दिया निराश
इस साल क्रिकेट में कई ऐसे विवाद भी देखने को मिले जिसने तमाम फैंस को काफी निराश किया।
अद्यतन - दिसम्बर 29, 2024 7:34 अपराह्न
5- बॉक्सिंग-डे टेस्ट में विराट कोहली-सैम कोंस्टास के कंधे से टकराने की घटना

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के पहले दिन डेब्यूटेंट सैम कोंस्टास से टकराते हुए देखा गया था। तमाम लोगों ने विराट कोहली के इस हरकत की जमकर आलोचना की थी। सभी क्रिकेट फैंस इस बात से काफी निराश थे कि विराट कोहली ने आखिर क्यों यह कदम उठाया?
दरअसल, जब सैम कोंस्टास खेल के पहले दिन बल्लेबाजी कर रहे थे, तब विराट कोहली को उनसे जानबूझकर टकराते हुए देखा गया। इसके बाद सैम कोंस्टास भी थोड़े गुस्से में नजर आए। मामले में विराट कोहली पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और एक डिमेरिट अंक भी दिया गया।
Previous
Page 5 / 5
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो