सरफराज खान ने किया इन पांच प्लेयर्स का करियर बर्बाद, अब कभी नहीं मिलेगा टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका
सरफराज खान ने अपने डेब्यू मैच की पहली पारी में 66 गेंदों में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 62 रन बनाए।
अद्यतन - फरवरी 16, 2024 1:50 अपराह्न
5- केएस भरत

केएस भरत भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उन्हें टीम मैनेजमेंट द्वारा कई मौके दिए जा चुके हैं लेकिन युवा खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने टीम की ओर से विकेटकीपिंग तो काफी अच्छी की है लेकिन बड़ा स्कोर अभी तक नहीं बनाया है।
केएस भरत ने 7 मैच की 12 पारियों में अभी तक 20.09 के औसत और 53 के स्ट्राइक रेट से 221 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 44 रन का रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में केएस भरत की जगह ध्रुव जुरेल को शामिल किया गया है और उन्होंने अभी तक पहली पारी में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 46 रन बनाए।
जब केएल राहुल की टीम में वापसी हो जाएगी तब इस युवा विकेटकीपर बल्लेबाज को बेंच करना पड़ सकता है। यही नहीं सरफराज खान विकेटकीपर की भी भूमिका निभा सकते हैं क्योंकि उन्होंने आईपीएल और भारतीय घरेलू क्रिकेट में विकेटकीपिंग की है।