International Women’s Day: पांच महिला क्रिकेटर जिन्होंने भारत को इंटरनेशनल क्रिकेट में दिलाई अलग पहचान

इस लिस्ट में कई दिग्गज प्लेयर्स का नाम है मौजूद।

Advertisement

Womens Cricketer Of India (Photo Source: X/Twitter)

जब दुनिया भर में क्रिकेट के खेल को लोकप्रियता मिली थी तब सभी लोगों का मानना था कि यह खेल सिर्फ पुरुषों के लिए है क्योंकि इसको खेलने के लिए पावर और स्ट्रेंथ होना बहुत जरूरी है। लोग तो महिला क्रिकेट को देखना भी पसंद नहीं करते थे। लेकिन धीरे-धीरे वक्त के साथ महिलाओं ने उस धारणा को गलत साबित किया।

Advertisement
Advertisement

समय का साथ महिला क्रिकेट ने फैंस के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब भारत में होने वाले महिला क्रिकेट मैच को देखने के लिए स्टेडियम में हजारों की संख्यां में दर्शक मौजूद रहते हैं। हालांकि अभी यह कहना भी गलत नहीं होगा कि, भारत में महिला क्रिकेट को बुलंदियों तक पहुंचाने में कई प्लेयर्स का योगदान काफी अहम रहा है।

अब आप भी ये सोच रहे होंगे कि आज हम इस आर्टिकल में महिला क्रिकेट को लेकर इतनी बातें क्यों कर रहे हैं। दरअसल आज पूरी दुनिया भर में इंटरनेशनल वुमेंस डे मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर हम आपको भारतीय क्रिकेट की उन पांच सबसे बेहतरीन महिला क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने भारत में महिला क्रिकेट को अलग पहचान दिलाई है।

पांच महिला क्रिकेटर जिन्होंने भारत को इंटरनेशनल क्रिकेट में दिलाई अलग पहचान

1) अंजुम चोपड़ा (Anjum Chopra)

Anjum Chopra. (Image Source: Instagram)

भारतीय महिला टीम की पूर्व दिग्गज बल्लेबाज अंजुम चोपड़ा ने भारतीय महिला क्रिकेट को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने में अपना अहम योगदान दिया है। अंजुम के आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए कुल 157 इंटरनेशनल मैच खेले। इस दौरान उन्होंने तीन हजार से अधिक इंटरनेशनल रन बनाए। उन्होंने अपना आखिरी मैच 23 मार्च 2012 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अंजुम चोपड़ा अब क्रिकेट ब्रॉडकास्टिंग में नजर आती है। वो अक्सर महिला टीमों के मैचों के दौरान कमेंट्री करती हुई नजर आती हैं। इन दिनों वह महिला प्रीमियर लीग 2024 में कमेंट्री कर रही हैं।

Page 1 / 5
Next

Advertisement