IPL 2024: अपने टीम के इस सीजन के प्रदर्शन से बिल्कुल भी खुश नहीं है स्टीफन फ्लेमिंग, सभी खिलाड़ियों को लगाई जमकर फटकार - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: अपने टीम के इस सीजन के प्रदर्शन से बिल्कुल भी खुश नहीं है स्टीफन फ्लेमिंग, सभी खिलाड़ियों को लगाई जमकर फटकार

स्टीफन फ्लेमिंग के मुताबिक अभी भी ऐसे कुछ एरिया है जिसमें उनकी टीम को अपने आप को बेहतर करने की जरूरत है।

Stephen Fleming. (Photo Source: Twitter)
Stephen Fleming. (Photo Source: Twitter)

23 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बेहतरीन मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को उन्हीं के घर में करारी शिकस्त दी। इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 124* रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

ऋतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई की ओर से शानदार नाबाद शतक जड़ा था लेकिन उसके बावजूद उनकी टीम इस मैच को अपने नाम नहीं कर पाई। मुकाबला खत्म होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अपनी टीम को लेकर बड़ा बयान दिया। उनके मुताबिक अभी भी ऐसे कुछ एरिया है जिसमें उनकी टीम को अपने आप को बेहतर करने की जरूरत है।

मैच खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि, ‘ऋतुराज ने आज ऐसा करके दिखाया और मुझे उम्मीद है कि वो अपने इसी फॉर्म को आगे भी जारी रखेंगे। और भी खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने की बेहद जरूरत है। हम अभी तक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे हैं और यही वजह है कि विरोधी टीम हमें मात दे रही है। हम लोगों को थोड़ा और अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है।’

हम लोगों को कुछ चीजों को बेहतर करने की जरूरत है: स्टीफन फ्लेमिंग

चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच ने आगे कहा कि, ‘हमें कुछ और बदलाव करने की जरूरत है क्योंकि दो मैच के बाद मुस्तफिजुर रहमान भी हमें छोड़कर जा रहे हैं। कुछ खिलाड़ी हमारे चोटिल हैं और यही कारण है कि हम अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखा पा रहे हैं। हमें इसको बेहतर करने की जरूरत है। हम लोगों को कुछ फोर्स बदलाव भी करने पड़ेंगे। लेकिन मुझे उम्मीद है कि हम बेहतरीन वापसी करेंगे।’

बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में 8 मैच खेले हैं जिसमें से 4 में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2024 की अंक तालिका में टीम पांचवें पायदान पर है। अगर उन्हें टॉप 4 में अपनी जगह बनानी है तो यहां से हर मैच में जीत दर्ज करनी होगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?