आज ही के दिन दो साल पहले महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया था संन्यास, फैंस आज कुछ इस तरह दे रहे प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

आज ही के दिन दो साल पहले महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया था संन्यास, फैंस आज कुछ इस तरह दे रहे प्रतिक्रिया

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की।

MS Dhoni in the 2019 world cup semi-final. (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni in the 2019 world cup semi-final. (Photo Source: Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने आज ही के दिन 2 साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। धोनी की कप्तानी के चर्चे आज तक है। फिल्हाल अगर आपको उन्हें खेलते हुए देखना है तो IPL ही एक माध्यम है जिसमें आप उन्हें खेलते हुए भी देखेंगे और कप्तानी करते हुए भी। IPL का अगला संस्करण अगले साल खेला जाएगा।

महेंद्र सिंह धोनी ने सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि विकेटकीपिंग से भी भारतीय टीम को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। उनसे तेज स्टंपिंग करना किसी के बस की बात नहीं है। अगर धोनी विकेट के पीछे खड़े हैं तो बल्लेबाज आगे बढ़कर शॉट खेलने के लिए कई बार सोचता हैं। आखिरी के ओवरों में कितने भी रन चाहिए हो अगर महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर मौजूद है तो दबाव उनके ऊपर नहीं बल्कि गेंदबाज के ऊपर रहता है।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू साल 2004 में किया था। उन्होंने 15 सालों तक इस भार को अपने कंधों में उठाए रखा। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की। धोनी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 वर्ल्ड कप में खेला था।

इस मुकाबले में उन्होंने जडेजा के साथ महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई और लगभग टीम को फाइनल में पहुंचा दिया था, हालांकि मार्टिन गुप्टिल के एक शानदार थ्रो ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ भारतीय टीम के तमाम प्रशंसकों का एक और वर्ल्ड कप जीतने के सपने को तोड़ दिया।

महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड तोड़ रन

भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2013 का चैंपियंस ट्रॉफी भी अपने नाम किया। IPL के इस संस्करण में महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलते हुए मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच जिताऊ पारी खेली थी।

महेंद्र सिंह धोनी के नंबरों की बात की जाए तो उन्होंने 90 टेस्ट मुकाबलों में 38.09 के औसत और 59.12 के स्ट्राइक रेट से 4876 रन बनाए हैं। वहीं 350 वनडे मुकाबलों में 50.58 के औसत से 10,773 रन बनाए हैं। 98 टी-20 मुकाबलों में 37.6 के औसत और 126.12 के स्ट्राइक रेट से 1617 रन जड़े हैं।

ट्विटर पर लोगों ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को किया याद:

close whatsapp