Ashes 2023: ‘वह एक भूलने योग्य क्रिकेटर हैं..’- ओली रॉबिनसन को लेकर मैथ्यू हेडन ने दिया बड़ा बयान
ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
अद्यतन - Jun 22, 2023 5:27 pm

एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दो विकेट से जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच जैसी गहमा-गहमी थी उससे यह टेस्ट मैच दोनों टीमों के बीच काफी ज्यादा रोमांच से भरा था।
पहली पारी में इंग्लैंड के गेंदबाज ओली रॉबिनसन ने उस्मान ख्वाजा को 141 रनों पर पवेलियन भेजा। जिसके बाद ओली रॉबिनसन ने आक्रमकता से ख्वाजा की ओर देखते हुए उन्हें अपशब्द कहे थे। जिस पर ओली रॉबिनसन ने बयान देते हुए कहा था कि, यह एशेज सीरीज है और ऐसी चीजें मैदान में अकसर होते रहती है। लेकिन मैदान में ओली रॉबिन्सन की हरकतों से मैथ्यू हेडन नाराज नजर आ रहे हैं।
ओली रॉबिनसन को लेकर मैथ्यू हेडन ने कही यह बात
मैथ्यू हेडन ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इयान हीली के साथ बातचीत के दौरान कहा, ‘इसी तरह से आप इंग्लैंड का मुकाबला करते हैं। जैसे ही पैट कमिंस ने जो रूट को दो छक्के जड़े तब वह दूसरा गेंदबाज ओली रॉबिनसन आया वह एक भूलने योग्य क्रिकेटर है। एक तेज गेंदबाज जो 124 की गति से गेंदबाजी कर रहा है।’
जिसके बाद इयान हीली ने ओली रॉबिनसन को पहचानने से इनकार करते हुए पूछा कौन है ओली रॉबिनसन? जिसका जवाब देते हुए मैथ्यू हेडन ने कहा, ‘उसके जैसा कोई व्यक्ति, आप बस कह सकते हैं भाई मैं तुम्हारे पास आ रहा हूं। डेवी वॉर्नर ऐसा कर सकते हैं ठीक है। वह बस इतना कह सकता है आप 120 की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं।’
यह भी पढ़ें- इंग्लैंड की हार से नाखुश रिकी पोंटिंग ने टीम के ‘Bazball’ तकनीक पर उठाए सवाल
एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पहली पारी 393 रनों पर घोषित की थी। ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 386 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। उस्मान ख्वाजा ने (141 रन) की शानदार पारी खेली। वहीं दूसरी पारी में इंग्लैंड पैट कमिंस और नाथन लियोन की शानदार गेंदबाजी के चलते 273 रनों पर ऑलआउट हो गई। 281 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा के (65 रन) और पैट कमिंस के (44 रन) की नाबाद पारी के बल पर जीत दर्ज की।