दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रॉड मार्श की जिंदगी के लिए जारी है जंग, बेटे ने कहा- "कुछ कह नहीं सकते..." - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रॉड मार्श की जिंदगी के लिए जारी है जंग, बेटे ने कहा- “कुछ कह नहीं सकते…”

रॉड मार्श को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे कोमा में हैं और अपनी जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं।

Rod Marsh (Photo source: Twitter)
Rod Marsh (Photo source: Twitter)

 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व चयनकर्ता और विकेटकीपर-बल्लेबाज रॉड मार्श कोमा में हैं। 74-वर्षीय ऑस्‍ट्रेलियाई दिग्गज को पिछले हफ्ते दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें क्वींसलैंड के बुंडाबर्ग अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। वह फिलहाल प्रेरित कोमा में जाने के बाद अपने जीवन की लड़ाई लड़ रहे हैं।

रॉड मार्श एक चैरिटी कार्यक्रम, बुल्‍स मास्‍टर्स, में भाग लेने के लिए बुंडाबर्ग गए हुए थे, जहां उन्हें अचानक होटल में कार में ले जाते समय दिल का दौरा पड़ा, और उनके दिल ने काम करना बंद कर दिया। फिलहाल, वह डॉक्टरों की निगरानी में है, और उनकी हालत इस समय नाजुक है। पूर्व क्रिकेटर के बेटे पॉल मार्श ने कहा उनके पिता के ठीक होने की गुंजाइश स्पष्ट होने में अभी कुछ समय लगेगा।

रॉड मार्श की स्थिति है नाजुक

इस बीच ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन (ACA) ने 27 फरवरी को मार्श के परिवार की ओर से एक बयान जारी किया हैं, जिसमे महान क्रिकेटर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की दी गई हैं।

पॉल मार्श ने बयान में कहा: “मेरी मां रोस और भाइयों डैन और जेमी की ओर से, मैं पिताजी की स्थिति पर सूचना देना चाहता हूं। वह वर्तमान में अपने जीवन की लड़ाई लड़ रहे है, और गंभीर स्थिति में प्रेरित कोमा में है। फिलहाल, यह हमारे परिवार के लिए मुश्किल समय हैं। वे सिर्फ इंतजार कर सकते हैं और उनके स्वास्थ्य को लेकर कुछ समय के लिए अनिश्चितता हैं।”

उन्होंने बयान में आगे कहा, “हम जानते हैं कि पिताजी के प्रशंसकों को उनकी हालत में बहुत रुचि है, और हमारा परिवार दुनिया भर से प्यार और समर्थन के संदेशों से अभिभूत है। हमने प्रशंसकों द्वारा भेजे गए हर संदेशों को सुना और पढ़ा है। हम सभी के लिए अविश्वसनीय रूप से आभारी हैं।”

आपको बता दें, रॉड मार्श ने 1970 और 1984 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 96 टेस्ट और 92 वनडे मैच खेले हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन विकेटकीपरों में से एक माने जाते हैं। वह एडम गिलक्रिस्ट (416) और इयान हीली (395) के बाद ऑस्ट्रेलिया की सर्वकालिक स्टम्पिंग सूची में 355 स्टम्पिंग के साथ तीसरे स्थान पर है। रॉड मार्श को 2009 में ICC हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया था।

 

close whatsapp