रविचंद्रन अश्विन ने शानदार उपलब्धि की अपने नाम, BCCI के पूर्व चीफ ने अनुभवी ऑलराउंडर को किया सम्मानित
रविचंद्रन अश्विन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में गिना जाता है।
अद्यतन - Mar 16, 2024 8:36 pm

भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैच की टेस्ट सीरीज के दौरान महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में 500 टेस्ट विकेट की शानदार उपलब्धि अपने नाम की। यही नहीं उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग टेस्ट करियर में 100 मैच भी खेले।
रविचंद्रन अश्विन की इस उपलब्धि को लेकर BCCI के पूर्व चीफ एन. श्रीनिवासन ने उन्हें एक करोड़ रुपए का चेक दिया है। बता दें, रविचंद्रन अश्विन को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में गिना जाता है। उन्होंने भारतीय टीम की ओर से कई महत्वपूर्ण मैच में भाग लिया है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।
N Srinivasan hands him a cheque of Rs 1 crore to Ashwin for playing 100 Tests and picking up 500 Test wickets. pic.twitter.com/zEPo8Kb4nj
— Venkata Krishna B (@venkatatweets) March 16, 2024
इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा चुकी 5 मैच की टेस्ट सीरीज में भी रविचंद्रन अश्विन ने काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया था और लगातार अंतराल में विकेट लिए थे। यही नहीं उन्होंने बल्लेबाजी से भी भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैच की टेस्ट सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया।
एन. श्रीनिवासन ने रविचंद्रन अश्विन को उनकी शानदार उपलब्धि हासिल करने के लिए दिया बेहतरीन Reward
रविचंद्रन अश्विन के 500 टेस्ट विकेट और 100 अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेलने के लिए उन्हें BCCI के पूर्व चीफ एन. श्रीनिवासन द्वारा एक करोड़ रुपए का चेक दिया गया है। अनुभवी ऑलराउंडर भी इस सम्मान से काफी खुश होंगे।
बता दें, रविचंद्रन अश्विन इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में भी राजस्थान रॉयल्स की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। अब आगामी सीजन में भी रविचंद्रन अश्विन अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। राजस्थान रॉयल्स के तमाम फैंस भी शानदार ऑलराउंडर से जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 24 मार्च को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलेगा।