महज 4 रन बनाने वाले विराट कोहली ने जब दूसरे वनडे के बाद किया छपरी डांस... - क्रिकट्रैकर हिंदी

महज 4 रन बनाने वाले विराट कोहली ने जब दूसरे वनडे के बाद किया छपरी डांस…

टीम इंडिया ने श्रीलंका को दूसरे वनडे मैच में भी हरा दिया कोलकाता में।

Virat Kohli and Ishan Kishan (Image Credit- Twitter)
Virat Kohli and Ishan Kishan (Image Credit- Twitter)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली आज-कल अपनी पुरानी लय में लौट आए हैं, हर एक के मैच में कोहली का बल्ला बोल रहा है। लेकिन लंका के खिलाफ जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, वो सस्ते में आउट हो कर निकल लिए। उसके बावजूद भी विराट खबरों में आए गए, जिसका कारण बना एक वायरल हुआ वीडियो।

एशिया कप से किया था कोहली ने विराट आगाज

जी हां, साल 2022 में हुए एशिया कप के दौरान विराट कोहली अपने पुराने रंग में लौटे थे, जिसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी उनका सुपर शो देखने को मिला। तो साल 2023 का आगाज भी उन्होंने शतक के साथ किया और लंका के खिलाफ पहले वनडे में रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया।

विराट कोहली अब ईशान किशन को बिगाड़ने में लगे हैं!

*टीम इंडिया ने श्रीलंका को दूसरे वनडे मैच में भी हरा दिया कोलकाता में।
*दूसरी ओर मैच के बाद का एक वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर वायरल।
*वीडियो में पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ डांस कर रहे है ईशान किशन।
*ड्रेसिंग रूम के बाहर दोनों खिलाड़ी कर रहे थे शानदार डांस, वीडियो वायरल।

एक नजर ईशान किशन और विराट कोहली के डांस पर

कुलदीप यादव रहे कल के मैच के हीरो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

टीम इंडिया के पास है अब सूपड़ा साफ करने का मौका

इंडिया और श्रीलंका के बीच कुल 3 वनडे मैचों की सीरीज है, जिसमें से 2 मैच हो चुके हैं और दोनों ही मैचों को रोहित की टीम ने अपने नाम किया है। वहीं अब टीम के पास आखिरी वनडे मैच जीतकर लंका टीम का सूपड़ा साफ करने का एक शानदार मौका है।

close whatsapp