जडेजा-अश्विन की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं रवि शास्त्री, कहा- वो है ऑल टाइम ग्रेट गेंदबाज
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में अब तक रवींद्र जडेजा और अश्विन ने किया है शानदार प्रदर्शन।
अद्यतन - Mar 1, 2023 4:33 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भारतीय स्पिनर्स को बेस्ट बताया है। इसके अलावा पूर्व कोच ने रविचंद्रन आश्विन और रवींद्र जडेजा की जमकर तारीफ भी की है। दरअसल रवि शास्त्री ने ICC रिव्यु के लेटेस्ट एपिसोड में संजना गणेशन के साथ बातचीत के दौरान इन सब बातों का जिक्र किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के स्पिनर्स सर्वश्रेष्ठ हैं।
रवि शास्त्री ने की जडेजा की जमकर तारीफ
ICC रिव्यु एपिसोड के दौरान पूर्व भारतीय कोच ने जडेजा की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि, जडेजा को उसके शानदार प्रदर्शन का क्रेडिट मिलनी चाहिए क्योंकि इसमें कोई शक नहीं कि वह अब बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है और उसने अपनी काबिलियत को पहचाना है। बता दें जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में हुए दूसरे टेस्ट मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
जडेजा ने अपनी झमता को पहचाना- शास्त्री
रवि शास्त्री ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि, फैंस को और खुद जडेजा को यह तब तक एहसास नहीं हुआ था जब तक जड्डू ने टेस्ट मैचों में कुछ बड़े स्कोर्स नहीं बनाए। दरअसल पूर्व कोच ने बातों-बातों में अपनी कोचिंग कार्यालय के दौर को भी याद किया। उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि हमने जडेजा को बल्लेबाजी के लिए ऊपर भेजा और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
अब जब आप उसकी तकनीक देखते हैं तो वह गेंद को देर से खेलता है और वह सीधी लाइन में खेलता है, जो उसे शानदार क्रिकेटर बनाता है। वह अब काफी शानदार प्रदर्शन कर रह रहा है।
भारत के पास हैं बेस्ट स्पिनर्स
इसके साथ ही शास्त्री ने ये भी कहा कि भारत के पास बेस्ट स्पिनर्स हैं। अश्विन के साथ जडेजा जो आपको बढ़त दिला सकता है और वह विपक्षी टीमों के लिए किसी बुरे सपने से काम नहीं है, खासकर जब वह अच्छी स्थिति में ना हो। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं युगों की तुलना कभी नहीं करता लेकिन भारत के पास आज दो बेहतरीन स्पिनर्स हैं।