रक्षा मंत्रालय ने महेंद्र सिंह धोनी को NCC के 15 सदस्यीय पैनल का बनाया हिस्सा

आईसीसी की तीनों ट्रॉफियां जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं एमएस धोनी।

Advertisement

MS Dhoni World Cup 2011. (Photo Source: Getty Images)

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रक्षा मंत्रालय द्वारा गठित राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के 15 सदस्यीय पैनल में एक हिस्से के रूप में नामित किया गया है। एमएस धोनी के साथ इस पैनल में आनंद महिंद्रा का भी नाम मौजूद है। पूर्व व्यवस्थापक बैजयंत पांडे इस पैनल की अध्यक्षता करेंगे। इसमें राज्यसभा सदस्य विनय सहस्रबुद्धे, राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़, वित्त मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार संजीव सान्‍याल, और जामिया मिलिया इस्‍लामिया की कुलपति नजमा अख्‍तर जैसे नामचीन लोगों को भी शामिल किया गया है।

Advertisement
Advertisement

बता दें कि पूर्व कप्तान एमएस धोनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं और सेना के प्रति उनका प्यार जग जाहिर है। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इस समिति का गठन राष्ट्र निर्माण में योगदान करने और विभिन्न क्षेत्रों के विकास में मदद करने के लिए बनाया गया है। रक्षा मंत्रालय ने इसको लेकर कहा कि “समिति के विचारार्थ विषय, अन्य बातों के साथ-साथ, मोटे तौर पर ऐसे उपाय सुझाते हैं जो एनसीसी कैडेटों को विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय विकासात्मक प्रयासों में अधिक प्रभावी ढंग से योगदान करने के लिए सशक्त बना सकते हैं।”

वर्ल्ड कप टीम के लिए टीम इंडिया के मेंटर बने एमएस धोनी

क्रिकेट जगत के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक रहे महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान पर अपार सफलता हासिल की है। धोनी ने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 मैचों में भारत का प्रतनिधित्व किया है। वो दुनिया के इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने अपने देश के लिए टी-20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और वनडे वर्ल्ड कप जीता है।

साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी एक बार फिर आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में बतौर मेंटर टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में नजर आएंगे। BCCI ने हाल ही में जब वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया तो उसमें धोनी को बतौर मेंटर शामिल किया, जिसके बाद क्रिकेट फैंस बोर्ड के इस कदम से बेहद खुश नजर आए।

Advertisement