कमाई के मामले में धोनी अभी भी बना रहे हैं नए रिकॉर्ड्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

कमाई के मामले में धोनी अभी भी बना रहे हैं नए रिकॉर्ड्स

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद धोनी अभी भी अमीर खिलाड़ियों की लिस्ट में काफी आगे हैं।

MS Dhoni. (Photo Source: Getty Images)
MS Dhoni. (Photo Source: Getty Images)

क्रिकेट खिलाड़ी हमेशा मैदान में अपने प्रदर्शन के साथ-साथ अपनी की कमाई को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इस चर्चा में महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे ऊपर रहता है। भले ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, लेकिन अभी भी कमाई के मामले में उनके आस-पास कोई भी नहीं है। टीम इंडिया को हर बड़े खिताब का विजेता बनाने वाले धोनी का जलवा IPL में बरकरार है, साथ ही विज्ञापन की दुनिया में भी धोनी के नाम की गूंज है।

अब कुछ ऐसे होती है धोनी की कमाई

इंटरनेशनल क्रिकेट को छोड़ने के बाद धोनी की ज्यादातर कमाई का हिस्सा IPL से आता है, जहां वो लीग की सबसे सफल टीम CSK के कप्तान है। माही की कप्तानी के दौरान टीम ने कई बार खिताब अपने नाम किया है, जिसके चलते धोनी का कद इस लीग में सबसे ऊपर है।

*2008 में CSK की टीम से जुड़े थे धोनी।
*अनुबंध के हिसाब से धोनी को हर सीजन के मिलते हैं 15 करोड़ रूपए।
*धोनी की कप्तानी में टीम ने जीता 3 बार खिताब।

धोनी की कमाई के और भी जरिए

क्रिकेट के साथ-साथ धोनी कई और तरीकों से भी अपनी कमाई करते हैं, जिसमें विज्ञापन करने से लेकर अपना खुद का बिजनेस भी शामिल है जो धोनी को धनी खिलाड़ियों की लिस्ट में टॉप पर रखता है।

*विज्ञापन की दुनिया में धोनी हैं पहली पसंद।
*कई बड़ी कंपनियों का प्रचार करते हैं माही।
*हर साल विज्ञापन के जरिए धोनी की होती है 50 करोड़ रूपए की कमाई।
*अपने खुद के कई बिजनेस भी चलाते हैं माही, जिससे होता है मोटा मुनाफा।

कमाई के हिसाब से हैं धोनी के शौक

कैप्टन कूल खाली समय में अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पसंद करते हैं और वो ज्यादातर रांची में ही रहते हैं। जहां माही का खुद का फार्म हाउस है और ये फार्म हाउस करीब-करीब 7 एकड़ में फैला हुआ है। यहां वो अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। साथ ही इस फार्म हाउस में धोनी की बाइक और कई कारों का भी कलेक्शन है। हाल ही में धोनी ने पुणे में भी एक घर लिया है, जिसकी कीमत भी करोड़ों में है।

एक नजर धोनी के नेट वर्थ पर भी

बेहद छोटे शहर से आकर धोनी ने अपनी पहचान बनाई है। इस मुकाम पर पहुंचने के लिए धोनी ने दिन-रात कड़ी मेहनत की थी जिसका इनाम उनको जल्द ही मिल भी गया। तमाम कमाई के जरिए को जोड़ने के बाद उनकी नेट वर्थ भी उनके शॉट्स जितनी लंबी है।

*हर साल धोनी कमाते हैं करीब 74.49 करोड़ रूपए।
*जिसके बाद उनका नेट वर्थ पहुंचता है 819 करोड़ रूपए।
*हाल ही में धोनी ने शुरू किए हैं कई नए बिजनेस।
*ब्रांड वैल्यू के मामले में भी माही हैं सबसे आगे।

अभी भी धोनी है लोगों की पहली पसंद

इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी का क्रेज लोगों में कम नहीं हुआ है। आज भी फैंस उनकी एक झलक के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं लेकिन माही खाली समय में सोशल मीडिया, फोन और बाकी सब चीजों से दूर रहते हैं। कई बार उन्हें देसी अंदाज में खेती करते हुए भी देखा गयाा है, जो फैन्स को काफी ज्यादा पसंद आता है।

close whatsapp